आखिरी बंधक की तलाश में इस्राइल:गाजा में Idf का बड़ा अभियान, रान ग्विली की वापसी पर टिकी सीजफायर की अगली कड़ी - Israel Launches 'large Scale Operation' To Locate Last Hostage In Gaza, News In Hindi

आखिरी बंधक की तलाश में इस्राइल:गाजा में Idf का बड़ा अभियान, रान ग्विली की वापसी पर टिकी सीजफायर की अगली कड़ी - Israel Launches 'large Scale Operation' To Locate Last Hostage In Gaza, News In Hindi

विस्तार Follow Us

इस्राइल ने कहा है कि वह गाजा में आखिरी बंधक को ढूंढने के लिए 'बड़े स्तर का सैन्य अभियान' चला रहा है। यह अभियान ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और दूसरे देश इस्राइल और हमास पर दबाव बना रहे हैं कि वे युद्धविराम (सीजफायर) के अगले चरण की तरफ बढ़ें। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

यह भी पढ़ें - अमेरिका में फिर शटडाउन का खतरा: मिनेसोटा गोलीकांड के बाद ट्रंप सरकार के सामने नई चुनौती, DHS फंडिंग अटकी विज्ञापन विज्ञापन

वहीं इस्राइल की कैबिनेट इस बात पर भी चर्चा कर रही है कि क्या गाजा और मिस्र के बीच स्थित राफाह बॉर्डर क्रॉसिंग को खोला जाए। माना जा रहा है कि आखिरी बंधक, रान ग्विली, की वापसी से यह रास्ता खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा और सीजफायर का दूसरा चरण शुरू हो सकेगा।

उत्तरी गाजा के एक कब्रिस्तान में खोज जारी
रान ग्विली की तलाश में इस्राइली सेना उत्तरी गाजा के एक कब्रिस्तान में खोज कर रही है। सेना के साथ रब्बी (धार्मिक विद्वान) और दंत विशेषज्ञ भी मौजूद हैं ताकि पहचान में मदद मिल सके। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि ग्विली को शायद शुजाइय्या और दाराज तुफ्फाह इलाके में दफनाया गया हो सकता है। ग्विली के परिवार ने सरकार से कहा है कि जब तक उनके बेटे के अवशेष वापस नहीं मिल जाते, तब तक सीजफायर के दूसरे चरण में न जाएं। दूसरी ओर, ट्रंप प्रशासन पहले ही कह चुका है कि सीजफायर का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें - शांति की ओर एक और कदम?: अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा समझौता 100% तैयार, जेलेंस्की बोले- अब बस दस्तखत का इंतजार

हमास पर इस्राइल ने लगाए आरोप
इस्राइल लगातार हमास पर आरोप लगा रहा है कि वह आखिरी बंधक की जानकारी देने में टालमटोल कर रहा है। वहीं हमास ने कहा है कि उसने जो भी जानकारी उसके पास थी, वह दे दी है और इस्राइल ही उन इलाकों में खोज में रुकावट डाल रहा है जो उसके सैन्य नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political stories, sports updates, Business reports all breaking reports and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi updates.

View Original Source