कर्ज में डूबी दुनिया... IMF रिपोर्ट में खुलासा, अमेरिका से जापान तक ये 10 देश हैं सबसे बड़े कर्जदार
Hindi Gallery Hindi World Drowning In Debt Imf Report Reveals These Ten Countries From Us To Japan Are Biggest Debtors 8269009 कर्ज में डूबी दुनिया... IMF रिपोर्ट में खुलासा, अमेरिका से जापान तक ये 10 देश हैं सबसे बड़े कर्जदार
IMF की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की अर्थव्यवस्था भारी दबाव में है और वैश्विक सार्वजनिक कर्ज तेजी से बढ़ रहा है. जापान, सूडान, सिंगापुर, ग्रीस, बहरीन, इटली, मालदीव, अमेरिका, सेनेगल और फ्रांस उन देशों में शामिल हैं, जहां कर्ज GDP के मुकाबले खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है.
Last updated on - January 15, 2026 3:56 PM IST
By Tanuja Joshi
| Edited by Tanuja Joshi
Follow Us
1/9
जापान
तकनीकी रूप से बेहद उन्नत और मजबूत अर्थव्यवस्था होने के बावजूद जापान दुनिया का सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश है. IMF के मुताबिक जापान पर सरकारी कर्ज उसकी कुल GDP का करीब 236 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो गंभीर चिंता का विषय है.
People are also watching
2/9
सूडान
सूडान की अर्थव्यवस्था वर्षों से राजनीतिक अस्थिरता, गृहयुद्ध और कमजोर प्रशासन से जूझ रही है. कम राजस्व और बढ़ते खर्च के चलते सूडान पर उसकी GDP का लगभग 221.5 प्रतिशत कर्ज हो चुका है.
3/9
सिंगापुर
एशिया के सबसे अमीर देशों में शामिल सिंगापुर पर कर्ज का स्तर ऊंचा जरूर है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका कर्ज मॉडल अलग और नियंत्रित है. फिलहाल सिंगापुर का कर्ज उसकी GDP का लगभग 175.6 प्रतिशत है.
4/9
ग्रीस
यूरोप का यह देश 2010 की आर्थिक मंदी के बाद से ही कर्ज संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है. IMF के अनुसार ग्रीस पर अभी भी उसकी GDP का करीब 147.7 प्रतिशत कर्ज बना हुआ है.
5/9
बहरीन
खाड़ी देश बहरीन की अर्थव्यवस्था तेल पर काफी हद तक निर्भर रही है. तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव और सीमित संसाधनों के चलते बहरीन पर सरकारी कर्ज बढ़कर GDP के 142.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है.
6/9
इटली
यूरोप की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल इटली लंबे समय से कमजोर आर्थिक विकास, बेरोजगारी और बढ़ते सरकारी खर्च की समस्या से जूझ रहा है. इन कारणों से इटली पर भारी कर्ज का बोझ बना हुआ है.
7/9
मालदीव
भारत का पड़ोसी देश मालदीव मुख्य रूप से पर्यटन से होने वाली आय पर निर्भर है. कोविड महामारी और वैश्विक मंदी के कारण पर्यटन प्रभावित हुआ, जिससे मालदीव पर कर्ज बढ़कर GDP के 131.8 प्रतिशत तक पहुंच गया.
8/9
अमेरिका
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद अमेरिका भी कर्जदार देशों की सूची में शामिल है. IMF के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका पर सरकारी कर्ज उसकी GDP के लगभग 125 प्रतिशत के बराबर हो चुका है.
9/9
सेनेगल
अफ्रीकी देश सेनेगल ने इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज लिया. इन योजनाओं के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा और कर्ज GDP के 122.9 प्रतिशत तक पहुंच गया.