IND vs NZ: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव

क्रिकेट खेल समाचार IND vs NZ: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीसरा टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आइए जानते हैं प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.

Written bySonam Gupta

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीसरा टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आइए जानते हैं प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.

author-image

Sonam Gupta 25 Jan 2026 18:32 IST

Article Image Follow Us

New UpdateIND vs NZ Toss update

IND vs NZ Toss update

IND vs NZ Toss Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारासपारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो टीम इंडिया के पक्ष में गिरा. जहां, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. आइए जानते हैं कि प्लेइंग-11 में किन प्लेयर्स को मौका मिला है.

Advertisment

भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, कप्तान सूर्या ने कहा, हम पहले बॉलिंग करना चाहेंगे. विकेट अच्छा दिख रहा है, बाद में ओस पड़ेगी. निडर रहो, अपना फैसला खुद लो, एन्जॉय करो और साथ ही काइंड भी रहो. प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती रेस्ट कर रहे हैं, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई टीम अंतिम-ग्यारह में शामिल हुए हैं.

गुवाहाटी में कैसा है भारत का ट्रैक रिकॉर्ड?

गुवाहाटी के मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि एक मैच में भारत को हार मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. तब टीम इंडिया को 222 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, जसप्रित बुमरा, एक्सर पटेल

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवोन जैकब्स

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: गुवाहाटी में क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा तीसरा टी20 मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

ind-vs-nz Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें

Read the Next Article

View Original Source