IND vs NZ: गुवाहाटी में क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा तीसरा टी20 मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
क्रिकेट खेल समाचार IND vs NZ: गुवाहाटी में क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा तीसरा टी20 मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
IND vs NZ 3rd T20 Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.
Written byRoshni Singh
IND vs NZ 3rd T20 Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान गुवाहाटी का मौसम का मिजाज कैसा रहेगा.
Roshni Singh 25 Jan 2026 16:00 IST
Follow Us
New Update/newsnation/media/media_files/2026/01/25/ind-vs-nz-3rd-t20-weather-report-2026-01-25-15-57-10.jpg)
IND vs NZ 3rd T20 Weather Report Photograph: (X/BCCI)
IND vs NZ 3rd T20 Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. अब भारतीय टीम की नजर तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी. वहीं न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगी. वहीं फैंस के मान में होगा कि क्या गुवाहाटी में खेले जाने वाले तीसरे टी 20 मैच में बारिश विलेन बनेगी?
Advertisment
तीसरे टी20 मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम का मिजाज
Accuweather के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जानी वाली तीसरे टी20 मैच के दौरान गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहने वाला है. शाम को बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. मैच के दौरान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच लुफ्त उठाने को मिलेगा. हालांकि मैच के दौरान शाम को ओस भी पड़ेगी. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम होगी. टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेंगी, जिसे बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है.
गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां आमतौर पर पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड तेज होने के कारण यहां खूब रन बनते हैं. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है. यहां दोनों टीमों के बीच एक हाईस्कोर मुकाबला देखने को मिल सकता है.
गुवाहाटी में खेला गया है 4 टी20 इंटरनेशनल मैच
गुवाहाटी के मैदान पर अब तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें से टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि एक मैच में भारत को हार मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. तब टीम इंडिया को 222 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Under 19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी अब कब मैदान पर उतरेंगे? जानिए कहां LIVE देख सकेंगे मुकाबला
ind-vs-nz
India vs New Zealand
Read More
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें
Read the Next Article