IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव? जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव? जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

क्रिकेट खेल समाचार IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव? जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ आज तीसरा टी20 मैच खेलने वाली है. इस मैच की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हो सकते है.

Written byAshik Kumar

IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ आज तीसरा टी20 मैच खेलने वाली है. इस मैच की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव हो सकते है.

author-image

Ashik Kumar 25 Jan 2026 14:31 IST

Article Image Follow Us

New UpdateTeam India

Team India Photograph: (X/BCCI)

IND vs NZ 3rd T20: टीम इंडिया अब से कुछ घंटों बाद गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेलने वाली है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकते हैं. भारत की प्लेइंग-11 में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है. टीम में अगर इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी हुई तो कौन से वो खिलाड़ी होंगे जिनका पत्ता कट सकता है, आइए इस बारे में आपको बताते हैं. 

Advertisment

भारत की प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बदलाव

जसप्रीत बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था. उनकी जगह पर टीम में हर्षित राणा को खिलाया गया था, जिन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. इसके अलावा अक्षर पटेल पहले टी20 मैच में उगली में चोट के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए थे. उनकी जगह पर रायपुर में कुलदीप यादव को मौका दिया गया था. 

अब जब जसप्रीत बुमराह टीम में वापस आएंगे तो हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह में से कोई एक बाहर हो सकता है. हर्षित के बाहर होने के चांस ज्यादा नजर आते हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल के प्लेइंग-11 में शामिल होने से कुलदीप यादव को बाहर होना पड़ सकता है. 

Momentum roaring. 10th consecutive T20I home series success in sight 💥

The #MenInBlue are all set to make it 3-0 and send a chilling warning to the world ahead of the ICC Men’s #T20WorldCup! 🔥#INDvNZ | 3rd T20I 👉 SUN, 25th JAN, 6 PM pic.twitter.com/bIVp18mxdu

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 25, 2026

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/ हर्षित राणा अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. 

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन/जैक फॉल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

इस पांच मैचों की सीरीज भारत 2-0 से आगे हैं. भारत ने पहले नागपुर में 48 रनों से मैच जीत और फिर रायपुर में 7 विकेट से जीत दर्ज की. अब गुवाहाटी में टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ: अभिषेक के पास गुवाहाटी में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इतिहास रचने से सिर्फ 3 कदम दूर

jasprit bumrah axar patel ind vs nz 3rd T20 Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें

Read the Next Article

View Original Source