IND Vs NZ 3rd T20 Live Score: आज गुवाहाटी में खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज का तीसरा मैच, 6:30 बजे होगा टॉस
Hindi Cricket HindiInd Vs Nz Live Score 3rd T20 India Vs New Zealand Scorecard Live Streaming Bharat Banaam New Zealand Cricket Match Update In Hindi liveIND Vs NZ 3rd T20 Live Score: कॉनवे के बाद आउट हो पवेलियन लौटे रचिन, भारत को मिली दूसरी सफलता, स्कोर-13/2
India vs New Zealand 3rd T20 Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है और तीसरी जीत से सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.
Updated: January 25, 2026 7:08 PM IST
By Rishabh Kumar
| Edited by Rishabh Kumar
Follow Us
India vs New Zealand T20 live score
IND Vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के पहले दो मैच नागपुर और रायपुर में खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया ने लगातार जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड की नजर गुवाहाटी में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करने पर होगी.
टीम इंडिया का प्रदर्शन
नागपुर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर बनाया और जीत दर्ज की. इसके बाद रायपुर में भारत ने रनों का पीछा करते हुए मैच अपने नाम किया. इस सीरीज में भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व कप से पहले टीम की लय भी बन गई है. हालांकि, संजू सैमसन का बल्ला अबतक खामोश रहा है और उनका प्रदर्शन गुवाहाटी में सबकी निगाहों में रहेगा.
गुवाहाटी में मुकाबले की खास बातें
तीसरे मैच में गुवाहाटी की पिच और मौसम का असर देखने को मिलेगा. टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इसी लय को बनाए रखे और सीरीज पर कब्जा करे. कीवी टीम के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा है. फैंस के लिए यह रोमांचक मैच होने वाला है और हर विकेट, हर चौका और हर छक्का दर्शकों के लिए खास रहेगा. मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए फैंस को लाइव स्ट्रीम और न्यूज अपडेट्स पर नजर रखनी होगी.
तीसरे टी 20 मैच के लिए दोनों देशों की प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी.
Live Updates
IND Vs NZ 3rd T20 Live Score: गुवाहाटी में शुरू हुआ मुकाबला. न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे और साइफर्ट बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
IND Vs NZ 3rd T20 Live Score: भारत ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.
Load More
About the Author

Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Also Read:

IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी में बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज मचाएंगे तबाही, जानिए पिच का पूरा हाल

U19 World Cup: न्यूजीलैंड को हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, 'सुपर-6' में बनाई जगह; इस दिन PAK से होगा मुकाबला

सूर्यकुमार की जोरदार बैटिंग पर आया विस्फोटक खिलाड़ी का बयान, बताया दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
IND Vs NZIND vs NZ Live ScoreIND vs NZ Playing 11India vs New Zealand 3rd T20India vs New Zealand cricket match