IND vs NZ: हार्दिक-बुमराह और रवि बिश्नोई का धमाल, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य
क्रिकेट खेल समाचार IND vs NZ: हार्दिक-बुमराह और रवि बिश्नोई का धमाल, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया सिर्फ इतने रनों का लक्ष्य
IND vs NZ: गुवाहाटी में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके.
Written byRoshni Singh
IND vs NZ: गुवाहाटी में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके.
Roshni Singh 25 Jan 2026 20:36 IST
Follow Us
New Update/newsnation/media/media_files/2026/01/25/ind-vs-nz-3rd-t20-match-2026-01-25-20-31-08.jpg)
IND vs NZ 3rd T20 Match Photograph: (X/BCCI, BLACKCAPS)
IND vs NZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए हैं. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए.
Advertisment
न्यूजीलैंड की खराब रही थी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 34 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. न्यूजीलैंड को पारी के पहले ही ओवर में हर्षित राणा ने झटका दिया. उन्होंने डेवोन कॉनवे को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने रचिन रवींद्र को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रचिन 4 रन बनाकर चलते बने. फिर टिम सीफर्ट भी 11 गेंद पर सिर्फ 12 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने.
मार्क चैपमैन के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा. रवि बिश्नोई ने उन्हें पवेलियन भेजा. मार्क चैपमैन 23 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. वहीं डेरिल मिशेल कुछ खास नहीं कर पाए 8 गेंद पर 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. इसके बाद सेट बेट्समैन ग्लेन फिलिप्स के रूप में न्यूजीलैंड ने छठां विकेट गंवाया.
ग्लेन फिलिप्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ग्लेन फिलिप्स को रवि बिश्नोई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 40 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर ने 17 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया.
And now with the ball!
Hardik Pandya putting on a show in Guwahati 🏟️
Updates ▶️ https://t.co/YzRfqi0li2#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/GoQpqqTgtL
— BCCI (@BCCI) January 25, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारत की प्लेइंग 11 : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, देश के सबसे बड़े सम्मान से नवाजे गए ये प्लेयर्स
hardik pandya
ind-vs-nz
Ravi Bishnoi
Read More
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें
Read the Next Article