Ind Vs Nz Live Score:न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, रचिन रवींद्र चार रन बनाकर आउट; हार्दिक को मिली सफलता - Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 3rd T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi

Ind Vs Nz Live Score:न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, रचिन रवींद्र चार रन बनाकर आउट; हार्दिक को मिली सफलता - Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 3rd T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi

विज्ञापन Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

लाइव अपडेट

07:14 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरा विकेट गिरा

रचिन रवींद्र चार रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब सीफर्ट का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं। 07:04 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत

न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत हुई है। हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब टिम सीफर्ट का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं। 06:37 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत :

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। 06:34 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम मिला है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है। 05:53 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: सैमसन को मौके का उठाना होगा फायदा

भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। ईशान की 32 गेंदों पर खेली गई शानदार 76 रनों की पारी ने संजू पर दबाव बढ़ा दिया है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की जगह अभिषेक के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल किए गए सैमसन मौकों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि उन्हें काफी मैच खेलने का मौका मिला है। गिल तकनीकी रूप से मजबूत होने के बावजूद टी20 मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए थे और इसलिए संजू को अंतिम एकादश में शामिल करने के साहसिक फैसले के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया। लेकिन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में वापसी करने पर केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए निर्णायक साबित हो सकती है। तेज गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई है। 05:52 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: विश्व कप के लिए भारत का संयोजन लगभग तय

टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय शेष है और कुछ स्थान को छोड़ दिया जाए तो भारत की एकादश लगभग तय ही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस वैश्विक टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन उतरेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि सैमसन इसके लिए पहली पसंद हैं, लेकिन जिस तरह वह संघर्ष कर रहे हैं उसे देखते हुए सैमसन पर प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।  विज्ञापन विज्ञापन 05:51 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: 2-0 से आगे चल रहा भारत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम अब रविवार को गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप से पहले लय में आ गए हैं। ईशान की दमदार पारी से हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पर दबाव बढ़ेगा जो अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।  05:46 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, रचिन रवींद्र चार रन बनाकर आउट; हार्दिक को मिली सफलता

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिलहाल भारत शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत के साथ 2-0 से आगे चल रहा है।

View Original Source