India-eu Fta Talks:27 जनवरी को एफटीए वार्ता के समापन की घोषणा करेंगे भारत और यूरोपीय संघ, 18 साल चली बातचीत - India, Eu To Announce Conclusion Of Fta Negotiations On Jan 27

India-eu Fta Talks:27 जनवरी को एफटीए वार्ता के समापन की घोषणा करेंगे भारत और यूरोपीय संघ, 18 साल चली बातचीत - India, Eu To Announce Conclusion Of Fta Negotiations On Jan 27

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी वार्ता को पूरा करने और इसे अंतिम रूप देने की घोषणा करने वाले हैं। यह समझौता ऐस समय में किया जा रहा है, जब अमेरिका के टैरिफ के कारण वैश्विक में बाधाएं आई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

करीब 18 साल  बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंचा है। इस पर बातचीत की शुरुआत साल 2007 में हुई ती। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस एफटीए को अब तक देश की ओर से किया गया सबसे बड़ा समझौता करार दिया है। अधिकारी ने कहा, इस समझौते पर बातचीत पूरी होने की घोषणा दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में की जाएगी।  विज्ञापन विज्ञापन

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 24 जनवरी यानी शनिवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचीं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ के बीच इस हफ्ते एफटीए वार्ता समाप्त होने की घोषणा की जाएगी। लेकिन कानूनी जांच के बाद किसी आपसी सहमति वाली तारीख पर इस पर हस्ताक्षर कर किया जाएगा। इस समझौते के लागू होने में समय लग सकता है, लेकिन इसके लिए यूरोपीय संसद की मंजूरी जरूरी होगी। भारत में इसके लिए केवल केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की जरूरत होती है। 

इस तरह के समझौतों में दोनों पक्ष आपस में जिन सामानों का व्यापार करते हैं, उनमें आयात शुल्क (टैरिफ) 90 फीसदी से कम करते हैं या खत्म कर देते हैं। श्रम आधारित क्षेत्रों के उत्पादों (जैसे कपड़ा और जूते-चप्पल) पर समझौता लागू होते ही पहले दिन से टैरिफ खत्म कर दिया जाता है। कुछ अन्य वस्तुओं पर टैरिफ पांच, सात या 10 साल में चरणबद्ध तरीके से घटाया या खत्म किया जाता है। 
 
विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more headlines in Hindi.

View Original Source