Indian Army Day 2026: बर्फ, रेगिस्तान और जंग का मैदान... जानिए क्यों भारतीय सेना का अनुभव दुनिया में बेमिसाल?
Hindi Gallery Hindi Indian Army Day 2026 World Most Experienced Armies History Of Indian Military Operations 8269201 Indian Army Day 2026: बर्फ, रेगिस्तान और जंग का मैदान... जानिए क्यों भारतीय सेना का अनुभव दुनिया में बेमिसाल?
हर साल 15 जनवरी को भारत सेना दिवस मनाया जाता है, जो भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की नियुक्ति की याद दिलाता है. भारतीय सेना को दुनिया की सबसे अनुभवी सेनाओं में इसलिए गिना जाता है क्योंकि उसने आजादी से पहले विश्व युद्धों में हिस्सा लिया.
Last updated on - January 15, 2026 6:04 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
1/8
15 जनवरी क्यों है भारतीय सेना दिवस?
15 जनवरी 1949 को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ था, जब फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा ने ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला. इसी दिन की याद में हर साल भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है.
People are also watching
2/8
विश्व युद्धों से मिला शुरुआती अनुभव
आजादी से पहले ब्रिटिश भारतीय सेना ने पहले और दूसरे विश्व युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी. करीब 13 लाख सैनिक प्रथम विश्व युद्ध और लगभग 25 लाख सैनिक द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े, जिससे उन्हें आधुनिक युद्ध का व्यापक अनुभव मिला.
3/8
विदेशी जमीन पर लड़ाई का हुनर
भारतीय सैनिकों ने एशिया तक सीमित न रहते हुए यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी युद्ध लड़े. अलग-अलग जलवायु, दुर्गम इलाके और आधुनिक हथियारों के बीच लड़ने का अनुभव उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत फौजों में शामिल करता है.
4/8
आजादी के वक्त तैयार सैन्य शक्ति
1947 में भारत आजाद हुआ, तब देश के पास पहले से प्रशिक्षित, अनुशासित और युद्ध में परखी हुई सेना मौजूद थी. यही वजह थी कि आजादी के तुरंत बाद भारत अपनी सीमाओं और अखंडता की रक्षा करने में सक्षम रहा.
5/8
1947 से अब तक लड़े गए बड़े युद्ध
भारतीय सेना ने 1947-48, 1962, 1965, 1971 और 1999 जैसे बड़े युद्ध लड़े. इन युद्धों में कश्मीर की रक्षा, हिमालयी युद्ध, टैंक व पैदल सेना की लड़ाई और पहाड़ी क्षेत्रों में साहसिक अभियान शामिल रहे.
6/8
1971 का युद्ध और बांग्लादेश का निर्माण
1971 का भारत-पाक युद्ध भारतीय सेना की रणनीतिक और सैन्य क्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है. इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक नए स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दुनिया के नक्शे पर उभरा.
7/8
Indian army 7
8/8
बड़े सैन्य ऑपरेशन और सियाचिन
भारतीय सेना ने ऑपरेशन पोलो, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन मेघदूत जैसे बड़े अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. सियाचिन ग्लेशियर, जो दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है, आज भी भारतीय सेना के नियंत्रण में है.