Indore:इंदौर में महिला सुरक्षा गार्ड की हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंस कर घोंट दिया गला - Indore: Female Security Guard Murdered In Indore, Strangled After A Cloth Was Stuffed In Her Mouth.
विस्तार Follow Us
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की और क्या वजह थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। महिला अपने पति से अलग अकेली रहती थी, इस कारण हत्यारों को किसी ने नहीं देखा। पुलिस को बस्ती के सीसीटीवी कैमरों में दो युवकों के फुटेज मिले हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पुलिस को उन पर शंका है। पुलिस को संदेह है कि हत्या किसी करीबी व्यक्ति ने ही की है और हत्या में एक से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस प्रेम प्रसंग और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की यह घटना बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग इलाके में हुई। यहां रहने वाली गायत्री कुर्मी का शव उसके घर में मिला। हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर काले रंग का कपड़ा ठूंसा गया था। गायत्री सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सुपरवाइजर उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि गायत्री कमरे में मृत अवस्था में है। सुपरवाइजर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबूत जुटाए। पुलिस अफसरों ने गायत्री के साथ काम करने वाले दूसरे सुरक्षा गार्डों और आस-पड़ोसियों से जानकारी जुटाई, ताकि यह पता चल सके कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली है।
पुलिस ने मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक जाते दिख रहे हैं। वे बस्ती के नहीं हैं, पुलिस उनकी जानकारी जुटाने में लगी है। जिस मकान में गायत्री रहती थी, वह उसके पिता का है। परिजनों से भी कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। गायत्री की पांच साल पहले शादी हुई थी, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर पिता के घर आ गई थी।