Inter-school Badminton Tournament Organised - Pilibhit News - Pilibhit News:अंतर-विद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Inter-school Badminton Tournament Organised - Pilibhit News - Pilibhit News:अंतर-विद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

पीलीभीत। स्टेयर्स फाउंडेशन के तत्वावधान और आईसीवाई फ्यूज़न स्पोर्ट्स अकादमी एसोसिएशन के सहयोग से अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 15 से अधिक विद्यालयों के 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट को सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी विक्रम दहिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. परविंदर सिंह सहमेय, डॉ. प्रदीप अग्रवाल व जिला के वरिष्ठ व सर्वाधिक सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित रहे। सब जूनियर बालिका में बेनहर की रितिशा, जूनियर बालिका में लिटिल एंजेल्स स्कूल की अनामिका, सीनियर बालिका वर्ग में लायंस बाल विद्या मंदिर की श्रद्धा विजेता रहीं। संवाद और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

View Original Source