Ishant Wins Gold In International Taekwondo. - Noida News

Ishant Wins Gold In International Taekwondo. - Noida News

नोएडा (संवाद)। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गिझोड़ गांव के इशांत चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस जीत से खुशी का माहौल है। इशांत के गृह नगर लौटने पर 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे गिझोड़ गेट पर स्वागत समारोह होगा। परिजनों और ग्रामीणों ने सभी खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर चैंपियन का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। इशांत की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

View Original Source