Jee Main Admit Card:28 और 29 जनवरी की परीक्षा के लिए जेईई मेन का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड - Jee Main 2026 Admit Card Released For January 28-29 Exams
विस्तार Follow Us
JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई मेन 2026 परीक्षा का शेड्यूल
एनटीए 28 जनवरी 2026 को होने वाली जेईई मेन (बीई/बीटेक) परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, 29 जनवरी 2026 को जेईई मेन (बीआर्क और बीप्लानिंग) की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीआर्क के लिए ड्रॉइंग टेस्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
एनटीए के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।