Jharkhand: Shibu Soren To Be Posthumously Awarded Padma Bhushan By Government Of India, Leaders' Reactions - Jharkhand News

Jharkhand: Shibu Soren To Be Posthumously Awarded Padma Bhushan By Government Of India, Leaders' Reactions - Jharkhand News

विस्तार Follow Us

अलग झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत सरकार मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करेगी। यह प्रतिष्ठित सम्मान लोक कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देने का निर्णय लिया गया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
आदिवासी अधिकारों के संघर्ष की पहचान
शिबू सोरेन ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके योगदान को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार के इस फैसले को झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। विज्ञापन विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर उनके बेटे और जेएमएम विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि यह फैसला लेने के लिए मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने के बारे में भी सोचना चाहिए।
 

#WATCH | Ranchi: On Jharkhand's former Chief Minister Shibu Soren (posthumously) being honoured with the Padma Bhushan, his son and JMM MLA Basant Soren says, "I thank the central government for taking this decision...The government should also think about honouring him with the… pic.twitter.com/l7Xs2FdEJP

— ANI (@ANI) January 25, 2026
 
रघुवर दास की प्रतिक्रिया
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रदूत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण मरणोपरांत सम्मान मिलना हर झारखंडवासी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड की मिट्टी, संघर्ष की परंपरा और जनआंदोलन की भावना का सम्मान है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का कद इतना ऊंचा था कि उनसे बड़ा कोई सम्मान नहीं है। हमने उनके लिए भारत रत्न की मांग की थी। हमारे सभी नेता और कार्यकर्ता चाहते थे कि उन्हें भारत रत्न मिले, लेकिन भारत रत्न के बजाय उन्हें पद्म भूषण दिया गया है, इसलिए थोड़ी निराशा है। हम चाहते हैं कि इस पर फिर से विचार किया जाए और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए... वैसे, हम शुक्रगुजार हैं कि उन्हें पद्म भूषण के लिए चुना गया, लेकिन सबके दिल में थोड़ी निराशा है क्योंकि हम भारत रत्न की उम्मीद कर रहे थे।
 

#WATCH | Ranchi: On Jharkhand's former Chief Minister Shibu Soren (posthumously) being honoured with the Padma Bhushan, JMM MP Mahua Maji says, "The stature of Dishom Guru Shibu Soren was so elevated that no honour is greater than him. We had demanded the Bharat Ratna for him.… pic.twitter.com/8MBvwJmMMb

— ANI (@ANI) January 25, 2026
 
अर्जुन मुंडा ने जताया आभार
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पढ़ें- Jharkhand: बाबूलाल मरांडी का CM सोरेन पर तंज, कहा- 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज न फहराना गणतंत्र दिवस का अपमान
 
कांग्रेस और झामुमो नेताओं की राय
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से विभूषित करने के लिए धन्यवाद, लेकिन देश और दुनिया के लोग उन्हें भारत रत्न के रूप में देखते हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय ने कहा कि शिबू सोरेन भारत रत्न के हकदार हैं और उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।
 
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थन
खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड उप प्रमुख अरुण साबू ने भी भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल भारत बल्कि अन्य देशों के आदिवासियों में भी लोकप्रिय नेता रहे हैं और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking stories from India News and more reports in Hindi.

View Original Source