Kaithal:ढांड में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को कार चालक ने कुचला, दो महिलाओं की मौत; करीब 15 घायल - Car Driver Ran Over People Participating In Morning Procession In Dhand Of Kaithal, Killing Two Women
विस्तार Follow Us
कैथल के ढांड में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। घटना के बाद आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। इसमें एक युवती व दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 15 के करीब लोग घायल है। ढांड थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से शव को सिविल अस्पताल कैथल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। घायलों को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बता दें कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को लोग प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। पूंडरी रोड पर जैसे ही प्रभात फेरी पहुंची तो एक ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ढांड निवासी प्रियंका (26) और दर्शना देवी (62) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीता, सोहन लाल, जिया लाल, सुभाष का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकालने वालों ने बताया कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी का 11वां दिन था। संगत में करीब 150-200 लोग मौजूद थे। कार का चालक गाड़ी को ओवर स्पीड चलाते हुए सीधे संगत में पहुंच गया ओर वहां महिलां व लोगों को कुचल दिया। डीएसपी वीरभान ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है। कार चालक को पकड़ लिया है।