Kanpur:मेहरबान सिंह पुरवा में दंगल…खुद अखाड़े में उतरे डिप्टी Cm बृजेश पाठक; माइक थामकर की कॉमेंट्री - Kanpur Wrestling Match In Meharban Singh Purwa Deputy Cm Brajesh Pathak Himself Entered The Arena

Kanpur:मेहरबान सिंह पुरवा में दंगल…खुद अखाड़े में उतरे डिप्टी Cm बृजेश पाठक; माइक थामकर की कॉमेंट्री - Kanpur Wrestling Match In Meharban Singh Purwa Deputy Cm Brajesh Pathak Himself Entered The Arena

विस्तार Follow Us

कानपुर के मेहरबान सिंह पुरवा में रविवार को आयोजित दंगल में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक खुद को रोक नहीं पाए और सीधे अखाड़े के बीच पहुंच गए। स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित इस दंगल में डिप्टी सीएम ने न केवल पहलवानों का हाथ मिलवाया, बल्कि हाथ में माइक थामकर खुद कुश्ती का संचालन और कॉमेंट्री भी की।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जैसे ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अखाड़े की मिट्टी के बीच पहुंचे, पूरे मैदान में भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। उन्होंने दिल्ली के दिग्गज आशीष पहलवान और हरियाणा के जोंटी पहलवान के बीच होने वाले मुकाबले का संचालन किया। डिप्टी सीएम को कॉमेंट्री करते देख दंगल देख रहे हजारों दर्शक रोमांचित हो उठे। उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए दांव-पेंचों की बारीकियों पर भी टिप्पणी की। विज्ञापन विज्ञापन



चौधरी हरमोहन सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि दंगल हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है और चौधरी साहब ने हमेशा मिट्टी से जुड़े खेलों को बढ़ावा दिया। पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने देश को महान पहलवान दिए हैं और सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए संकल्पित है।

Kanpur Wrestling match in Meharban Singh Purwa Deputy CM Brajesh Pathak himself entered the arena

जेश पाठक ने माइक थामकर की कुश्ती की कॉमेंट्री - फोटो : amar ujala

आशीष और जोंटी के बीच जोरदार भिड़ंत
मैदान में दिल्ली के आशीष और हरियाणा के जोंटी पहलवान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। डिप्टी सीएम की मौजूदगी और उनके शब्दों ने अखाड़े में बिजली सी भर दी। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए शानदार दांव-पेंच दिखाए, जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

View Original Source