Kanpur:सेंट्रल स्टेशन पर हाई अलर्ट, त्रिस्तरीय की गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर जवानों की पैनी नजर - Kanpur: High Alert At Central Station, Three-tier Security System Implemented
विस्तार Follow Us
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय की गई है। आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्पेशल फोर्स और पीएसी भी तैनात की गई है। चप्पे-चप्पे पर जवान नजर रखे हुए हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि जवानों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं, विषम परिस्थिति में ही अवकाश मिलेंगे। सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, परिसर और पोर्टिको के साथ ही सभी आने-जाने वाली ट्रेनों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखने या घूमने वालों की जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अनाउंसमेंट कर यात्रियों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर चेंकिग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पार्किंग ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि 24 घंटे से अधिक समय से खड़ी होने वाली कारों और दोपहिया संचालक की आईडी फोटोकॉपी जरूर लें। साथ ही, आरपीएफ ने संवेदनशील ट्रैक की चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। चंदारी से प्रेमपुर, सेंट्रल स्टेशन से गंगाघाट, सेंट्रल स्टेशन से हैरिसगंज पुल, अनवरगंज से उत्तरीपुरा तक के ट्रैक पेट्रोलिंग के अलावा टीम को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है ताकि तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।

सेंट्रल स्टेशन पर चेंकिग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान
आरपीएफ और जीआरपी ने रविवार को सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने खोजी कुत्ते के साथ सेंट्रल स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। करीब 12 ट्रेनो में खोजी कुत्ता ले जाकर जांच की गई। स्टेशन परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक गश्त कर जांच की गई।
पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इथानेदारों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टीम के साथ गश्त की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस टीम सभी बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, होटलों समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जेसीपी भी पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त करते रहे। इस दौरान जनता से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। दो पहिया और चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।