Karan Aujla Controversy:धोखा देने का आरोप झेल रहे करण औजला; पत्नी पलक ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन - Karan Aujala Wife Palak Aujala Reaction On Husband Cheating Viral Post

Karan Aujla Controversy:धोखा देने का आरोप झेल रहे करण औजला; पत्नी पलक ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन - Karan Aujala Wife Palak Aujala Reaction On Husband Cheating Viral Post

विस्तार Follow Us

अमेरिका की रहने वाली आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एम एस गोरी ने बीते दिनों पंजाबी सिंगर करण औजला पर धोखा देने का आरोप लगाए थे। गौरी ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो करण को डेट कर रही थीं और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वो शादीशुदा हैं। गोरी का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे थे। इसी बीच करण की पत्नी का रिएक्शन सामने आया है। जानें उन्होंने क्या रिएक्शन दिया?

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Article Imageपलक ने साझा की ऐसी तस्वीर 

विज्ञापन विज्ञापन
करण की पत्नी पलक औजला ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वो किसी समारोह में करण के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। जहां करण सफेद रंग के सूट में हैं, वहीं पलक ब्लैक आउटफिट में उनके पास खड़ी हैं। फोटो में कपल बेहद करीब नजर आ रहा है। इस फोटो पर पलक ने क्राउन, हार्ट और नजर न लगने वाली इमोजी भी लगाई हैं। इस पोस्ट के जरिए पलक ने साफ किया कि इस विवाद के चलते उनके और करण के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा।

Article Image

फैंस के दिए मिक्स्ड रिएक्शन
 
पलक औजला की इस पोस्ट के सामने आने के बाद इस मुद्दे पर फैंस दो भागों में बंट गए। किसी ने इस विवाद पर पलक की समझदारी और करण के लिए उनके विश्वास को सराहा तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने गोरी की बात पर गौर न करने और सच न सुनने के लिए उन्हें निशाना भी बनाया।

Article Image

कौन हैं एम एस गोरी ? क्या है पूरा विवाद?

एम एस गोरी एक अमेरिकी अर्टिस्ट हैं। बीते दिनों उन्होंने करण औजला पर आरोप लगाया था कि 2023 में शादीशुदा होते हुए भी करण उनके साथ रिलेशनशिप में थे। आगे उन्होंने कहा की सिंगर व उनकी टीम ने मामला दबाने की काफी कोशिश भी की मगर वो इसे दुनिया के सामने रखना चाहती थीं।

View Original Source