Ketu Nakshatra Parivartan 2026:केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव, किनके बिगड़ेंगे काम? - Ketu Gochar January 2026 Ketu Nakshatra Parivartan Ka Kis Rashi Par Kya Asar
{"_id":"696e078ce77e112f980888dd","slug":"ketu-gochar-january-2026-ketu-nakshatra-parivartan-ka-kis-rashi-par-kya-asar-2026-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव, किनके बिगड़ेंगे काम?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}} Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव, किनके बिगड़ेंगे काम? ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 19 Jan 2026 04:10 PM IST सार
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: नए साल में केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। 25 जनवरी 2026 को होने वाला यह गोचर केतु को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कराएगा। आइए जानते हैं कि केतु का नक्षत्र परिवर्तन कैसे असर डालता है और किन राशियों पर इसका शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Ketu Nakshatra Parivartan 2026 नए साल में केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। 25 जनवरी 2026 को होने वाला यह गोचर केतु को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कराएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा। कुछ राशियों के लिए यह बदलाव लाभकारी साबित होगा, जबकि कुछ को करियर, रिश्तों और मानसिक स्थिति को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि केतु का नक्षत्र परिवर्तन कैसे असर डालता है और किन राशियों पर इसका शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
Numerology: मूलांक 1 वाले लोग किस करियर में होते हैं सफल? जानें इनकी रुचियां और भविष्य संकेत
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5
केतु ग्रह व्यक्ति के जीवन को कैसे प्रभावित करता है?
- फोटो : amar ujala
केतु ग्रह व्यक्ति के जीवन को कैसे प्रभावित करता है?
केतु को ज्योतिष में कर्म, वैराग्य और भ्रम का ग्रह माना जाता है।
करियर में अचानक रुकावटें और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है।
पारिवारिक रिश्तों में मतभेद और दूरियां बढ़ा सकता है।
गलत समझ और अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव या अलगाव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केतु ग्रह व्यक्ति के जीवन को कैसे प्रभावित करता है?
- फोटो : adobe stock
मानसिक रूप से केतु भ्रम, बेचैनी और तनाव को बढ़ाता है।
गलत स्थान पर स्थित केतु डिप्रेशन, नींद की समस्या और आत्मविश्वास की कमी दे सकता है।
सेहत की बात करें तो यह पाचन तंत्र, नर्वस सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
कुछ मामलों में व्यक्ति नशे या टॉक्सिक आदतों की ओर आकर्षित हो सकता है।
मान्यता है कि केतु पिछले जन्म के कर्मों का फल देता है, इसलिए इसके प्रभाव अचानक और अप्रत्याशित हो सकते हैं।
4 of 5
इन राशियों पर केतु का शुभ प्रभाव
- फोटो : adobe stock
इन राशियों पर केतु का शुभ प्रभाव
केतु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है।
सिंह राशि
संतान पक्ष से सुख और सहयोग मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा।
वृष राशि
पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में स्थिरता और लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
व्यापार में नए अवसर और लाभ के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इन राशियों को केतु देगा चुनौतियां
- फोटो : adobe stock images
इन राशियों को केतु देगा चुनौतियां
कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
तुला राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निवेश सोच-समझकर करें, नुकसान की संभावना है। प्रेम जीवन में गलतफहमी हो सकती है।
मिथुन राशि
बिजनेस और लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking stories from Astro and more reports in Hindi.
विज्ञापन विज्ञापन