Korba Police Stopped Pre-wedding Shoot Going On In Helipad Ground - Korba News - कोरबा में बाइक पेट्रोलिंग:हेलीपैड मैदान में चल रहा प्री-वेडिंग शूट रुकवाया, दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ

Korba Police Stopped Pre-wedding Shoot Going On In Helipad Ground - Korba News - कोरबा में बाइक पेट्रोलिंग:हेलीपैड मैदान में चल रहा प्री-वेडिंग शूट रुकवाया, दूल्हा-दुल्हन से पूछताछ

विस्तार Follow Us

कोरबा जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 25 जनवरी से बाइक पेट्रोलिंग शुरू की गई। रविवार देर शाम छह बाइकों पर सवार पुलिस टीम शहर में रवाना हुई। इस पेट्रोलिंग की कमान खुद कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने संभाली और बाइक पर सवार होकर टीम के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 

korba

विज्ञापन विज्ञापन


पेट्रोलिंग टीम सबसे पहले घंटाघर स्थित टी बार पहुंची, जहां कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने वहां दुकानदारों और आसपास खड़े युवकों से पूछताछ की और शांति बनाए रखने की समझाइश दी। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे छह बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

 

korba



इसके बाद बाइक पेट्रोलिंग टीम मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हेलीपैड मैदान पहुंची, जहां कार से आए कुछ युवक खुले मैदान में आग जलाकर प्री-वेडिंग शूट कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शूट रुकवाया और युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत संबंधित लोगों को मानिकपुर चौकी ले जाकर आगे की कार्रवाई की जानकारी दी।
 

korba


सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, उनके ठिकानों पर दबिश देना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। साथ ही दुकानदारों को भी समय पर दुकान बंद करने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की समझाइश दी गई है।

 

View Original Source