Korean Secret Of Healthy Hair,सिल्की-शाइनी कैसे होते हैं कोरियन लड़कियों के बाल? रसोई में पड़ी 1 चीज का कर रही इस्तेमाल, दो गुना बढ़ेगी ग्रोथ - how to get silky and smooth hair like korean girls content creator krystal shared rice water remedy for healthy shiny hair - Beauty & Skin News
हम कोरियन लोगों के स्किन केयर सीक्रेट्स के पीछे तो भागते ही हैं। हर किसी को ग्लास स्किन चाहिए, मगर त्वचा का एक हफ्ते भी अच्छी तरह से ख्याल नहीं रखा जाता है। खैर, ये कोरियन क्रेज सिर्फ त्वचा तक ही सीमित नहीं है। अब ये बालों तक भी बच गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि लोगों को ग्लास बाल चाहिए, तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, कोरियन लोगों खासकर महिलाओं के बाल बहुत ही मजबूत, सिल्की और स्मूथ दिखते हैं। अक्सर उनके बालों को देखकर महिलाओं के मन में बात आती है कि काश हमारे बाल भी ऐसे ही होते। ये लोग अपने बालों में ऐसा क्या लगाते हैं। आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि क्या लगाते हैं?
कोरियन बालों में क्या लगाते हैं?
दरअसल, कोरियन कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्हें अपने सिर पर सफेद पानी डालते देखा जा सकता है। बता दें कि ये सफेद पानी कुछ और नहीं, बल्कि चावल का पानी है। जी हां, आपको कोरियन महिलाओं जैसे बाल पाने के लिए बस किचन में पड़े चावलों की जरूरत है। इसके अलावा, आपका 1 रुपए का भी खर्चा नहीं होने वाला है। अब आपके मन में आएगा कि ये चावल का पानी बनाना कैसे है? आइए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।
चावल का पानी कैसे बनाएं?
चावल का पानी बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक मुट्ठी चावलों को या जितने भी आपका खाने का मन हो। उतने चावलों को पानी से धोना है। ध्यान रखें कि पहली बार वाले पानी को आपको फैला देना है। इसके बाद दूसरी बार में चावल से केमिकल और पॉलिश जैसी चीजें हट जाएं, उसके बाद आपको दूसरी बार वाले चावल के पानी को सिर में इस्तेमाल करना है।
आपको दूसरी बार के पानी को कुछ दिन फर्मेंट होने के लिए रखना है। आप 2 से 3 दिन इस पानी को ऐसे ढककर छोड़ दें। आपका पानी तैयार हो जाएगा। आप इसे स्प्रे बोतल में भी भर सकती हैं।
चावल का पानी बालों के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि चावल का पानी स्किन और बाल दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें अमीनो एसिड, विटामिन बी, ई और कई अन्य पोषक-तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी बालों को मजबूती देते हैं, इससे बालों का टूटना कम होता है और हेयर ग्रोथ बढ़ती है। ये एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इससे बालों को सिल्की और शाइनी बनाया जा सकता है और स्कैल्प को हेल्दी और डैंड्रफ से दूर रखने में मदद मिलती है।
कब तक करें इस्तेमाल?
अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि चावल के पानी का इस्तेमाल आखिर आपको कब तक करना होगा? इस सवाल का जवाब यही है कि चावल के पानी का इस्तेमाल आप 2 हफ्ते तक कर सकते हैं। ये चावल का पानी आपके सिर में हेयर मास्क की तरह काम करेगा, जो बालों की ग्रोथ भी बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, आप बिना केमिकल के अपने बालों को हेल्दी बना पाएंगे।
कोरियन लड़कियों के बाल इतने स्मूथ कैसे?
View this post on Instagram
क्या सच में कोरियन यही इस्तेमाल करते हैं?
अगर आप इस नुस्खे पर सवाल उठा रहे हैं, तो कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टल ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में साफ और सीधे अक्षरों में ये बात कही है कि उन्होंने जो नुस्खा बताया है, वो उनकी 75 साल की दादी का खास नुस्खा है। उनकी दादी इस नुस्खे को इस्तेमाल करती हैं। यही कारण हैं कि उनकी दादी के बाल इस उम्र में भी काले, घने और मजबूत हैं। इस नुस्खे में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो बालों को नुकसान होने का कोई खास खतरा नहीं है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)