Kvs Vacancy 2026:केवीएस में 987 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों मे होगी भर्ती - Kvs Recruitment 2026: Short Notification Released For 987 Posts Across Multiple States Including Up And Bihar

Kvs Vacancy 2026:केवीएस में 987 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों मे होगी भर्ती - Kvs Recruitment 2026: Short Notification Released For 987 Posts Across Multiple States Including Up And Bihar

विस्तार Follow Us

KVS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) वर्ष 2026 में विशेष शिक्षक के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों पर विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें टीजीटी (विशेष शिक्षक) के 493 पद और पीआरटी (विशेष शिक्षक) के 494 पद शामिल हैं। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जल्द ही केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

विशेष शिक्षक की मुख्य जिम्मेदारियां

बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भावनाओं से जुड़ी जरूरतों को अलग-अलग तरीकों से समझना। बच्चे की पुरानी जानकारी और रिपोर्ट देखकर उसके लिए क्या सिखाना है और क्या सुधारना है, यह तय करना। बच्चों की जरूरतों को लेकर अन्य कक्षा के शिक्षकों से बात करना। हर बच्चे के लिए अलग-अलग पढ़ाई की योजना बनाना और उसे लागू करना। बच्चों को समझाने के लिए सही और आसान तरीके अपनाना। बच्चे की IEP के अनुसार पढ़ाने की सामग्री और रोज का पाठ तैयार करना। माता-पिता और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चे की पढ़ाई की योजना पर चर्चा करना। बच्चे कितना सीख रहा है, इस पर नजर रखना और उसका रिकॉर्ड रखना। बच्चे की प्रगति के बारे में समय-समय पर रिपोर्ट बनाना। बच्चे के लक्ष्य पूरे हों, इसके लिए जरूरी मदद और उपाय करना। माता-पिता से लगातार संपर्क में रहना। माता-पिता को बच्चे की पढ़ाई, सीखने की उम्मीदों और अच्छे व्यवहार के बारे में सरल भाषा में समझाना।

इन राज्यों में होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश गुजरात दमन और दीव कर्नाटक मध्य प्रदेश ओडिशा पंजाब चंडीगढ़ तमिल नाडू पुडुचेरी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उत्तराखंड दिल्ली केरल हरियाणा हिमाचल प्रदेश असम तेलंगाना राजस्थान जम्मू और कश्मीर पश्चिम बंगाल गोवा बिहार छत्तीसगढ़ झारखंड त्रिपुरा मेघालय मिजोरम मणिपुर अरुणाचल प्रदेश लक्षद्वीप नागालैंड

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। अगर पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नया रजिस्ट्रेशन करें। पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें। व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि) भरें। फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें। ऑनलाइन भुगतान (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई) के माध्यम से करें। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार सही जांच लें। अब फॉर्म सबमिट करें और सबमिट करने के बाद प्रिंट/पीडीएफ डाउनलोड करें।

देखें आधिकारिक नोटिस

View Original Source