Laatehar Launches LED Road Safety Awareness Chariot to Promote Safe Driving लातेहार से एलइडी युक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना आवश्यक: डीसी, Latehar Hindi News
लातेहार,संवाददाता। एक जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के तहत समाहरणालय लातेहार से एलइडी युक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना किया गया। गुरूवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देगा। इस अवसर पर डीसी ने जिले वासियों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होने लोगों से अपील करते हुए यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि लातेहार जिला में पिछले तीन माह से सीसीटीवी के माध्यम से ई चालन किया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटना और मृत्यु दर में भी कमी आयी हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। गुड समैरिटन (राहवीर) पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल स्वस्थ सहायता पंहुचाते वाले राहबीर को अब 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र दिया जाएगा। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीसी ने कहा कि यह अभियान लोगों में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करने का प्रयास है। मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डायरेक्टर डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा समेत ज़िला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे। फोटो- 10- गुरूवार को लातेहार से एलइडी युक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना करते डीसी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play