Ladki Bahin Yojana: क्या मकर सक्रांति पर महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी? खाते में आ सकते हैं 3000 - ladki bahin yojana december and january installment may transfer on 14th january
क्या मकर सक्रांति के दिन महाराष्ट्र की 2.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है? लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाएं कब से खाते में पैसा आने की बाट जोह रही हैं। इस महीने पैसा आया, लेकिन वो भी महज 1500 रुपये। नवंबर की किस्त ही मिली। सवाल वही रहा कि दिसंबर और जनवरी का पैसा कब आएगा? अब जो जानकारी मिल रही हैं, उसके मुताबिक 14 जनवरी यानी मकर सक्रांति को महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है।
हालांकि अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं कहा गया है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में मैदान में उतरी बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने यह दावा किया है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की पात्र महिलाओं के खाते में 14 जनवरी को एक साथ दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त यानी 3000 रुपये आने वाले हैं। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर पालिका चुनाव होने हैं। ऐसे में उससे पहले महिलाओं के खाते में पैसा डाला जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं होने की वजह से अभी तक कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।
अधिकारियों का क्या है कहना
इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि लाडकी बहिण योजना की किस्त में देरी हो सकती है। चुनाव खत्म होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। ऐसे में फंड रिलीज होने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
नवंबर महीने का पैसा मिला
लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों के खाते नवंबर महीने का पैसा भी इसी महीने जाकर मिला है। पहले कहा गया था कि महिलाओं को एक साथ 3000 रुपये मिलेंगे। लेकिन इसी महीने उनके खााते में महज 1500 रुपये ही आए। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि 14 जनवरी को पैसा आएगा भी या नहीं। और आएगा तो कितना आएगा।
इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थियों को ईकेवाईसी करने के लिए कहा था। इसके लिए समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर भी की गई थी। माना जा रहा है कि यह तारीख बीत जाने के बावजूद भी बहुत सी महिलाएं eKYC नहीं कर पाई थीं। जिन महिलाओं का ईकेवाईसी छूट गया है, उनके खाते में आने वाला पैसा रुक सकता है।
नहीं बढ़ी ईकेवाईसी की तारीख
नगर पालिका चुनाव को देखते हुए कहा जा रहा था कि ईकेवाईसी के लिए एक बार फिर से मौका मिल सकता है। लेकिन 31 दिसंबर, 2025 के बाद तारीख नहीं बढ़ाई गई। अब पोर्टल से भी ईकेवाईसी प्रक्रिया का विकल्प हटा दिया गया है।