LIVE: तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बना लालू ने सौंपा ताज, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फैसला - rjd national executive meeting in patna leadership change lalu prasad tejashwi yadav live update

LIVE: तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बना लालू ने सौंपा ताज, राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फैसला - rjd national executive meeting in patna leadership change lalu prasad tejashwi yadav live update
पटनाः

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद रविवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का नेतृत्व सौंपने का फैसला लिया गया। तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भोला प्रसाद यादव ने रखा, जबकि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुद इसका ऐलान किया।

तेजस्वी यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया


लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के ऐलान के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट भी सौंपा। जबकि तेजस्वी यादव ने पैर छूकर लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का हाथ उठाकर स्वागत किया। वहीं तेजस्वी यादव ने भी हाथ जोड़कर सभी पार्टी नेताओं का अभिवादन किया।


लालू प्रसाद की सेहत खराब होने के कारण तेजस्वी को कमान


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत लगातार खराब चल रही है। इस कारण अब तेजस्वी यादव को कमान सौंपने का फैसला लिया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि लालू प्रसाद खराब स्वास्थ्य के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी कम नजर आते हैं। डॉक्टरों की सलाह पर कभी-कभी ही बड़ी बैठकों में हिस्सा लेते हैं. जिसके कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटे, इस कारण तेजस्वी यादव को नेतृत्व सौंपने का फैसला लिया गया।

राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे


इस बैठक में कई राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पार्टी की ओर से देश की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजना पर चर्चा करने के बाद रणनीति तैयार की जाएगी।

View Original Source