Live Your Life According To Vedic Traditions. - Lucknow News
लखनऊ। राजाजीपुरम के सरस्वती पैलेस में रविवार को बिसारिया शिक्षा एवं सेवा समिति की ओर से 101 कुंडीय आत्म कल्याण महायज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य संतोष कुमार वेदालंकार और विश्ववृत शास्त्री ने सुबह नौ बजे मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने लोगों को शाकाहार अपना कर वैदिक परंपराओं के आधार पर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। आचार्य प्रियंका शास्त्री और कविता सहगल ने भजन सुनाए। संस्था के संरक्षक धुरेंद्र स्वरूप विसारिया, पार्षद ममता चौधरी, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, बबिता शर्मा, अनुपम विसारिया और सोमेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

राजाजीपुरम के सरस्वती पैलेस में रविवार को बिसारिया शिक्षा एवं सेवा समिति की ओर से 101 कुंडीय आत
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं