Lohri 2026:लोहड़ी पर अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा लाभ - Lohri 2026 Astrology Tips Follow These Zodiac Based Remedies For Happiness Prosperity And Gains

Lohri 2026:लोहड़ी पर अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा लाभ - Lohri 2026 Astrology Tips Follow These Zodiac Based Remedies For Happiness Prosperity And Gains

{"_id":"6964bb0e70e1f1e1700094e8","slug":"lohri-2026-astrology-tips-follow-these-zodiac-based-remedies-for-happiness-prosperity-and-gains-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lohri 2026: लोहड़ी पर अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}} Lohri 2026: लोहड़ी पर अपनी राशि के अनुसार करें उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा लाभ ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 12 Jan 2026 02:50 PM IST सार

Lohri 2026 Daan: लोहड़ी का पर्व भारत के प्रमुख लोकपर्वों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि राशि के अनुसार लोहड़ी की अग्नि में भेंट चढ़ाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन Lohri 2026 Astrology Tips Follow these Zodiac Based Remedies for Happiness Prosperity and Gains 1 of 5 लोहड़ी 2026 पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : Amar Ujala Reactions

Link Copied

Lohri 2026 Astrology Remedies: लोहड़ी का पर्व भारत के प्रमुख लोकपर्वों में से एक माना जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी परंपरा फैल चुकी है। लोहड़ी न केवल मौसम परिवर्तन का संकेत देती है, बल्कि यह नई ऊर्जा, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है।

loader

पंजाब में लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी की गाथा सुनने और सुनाने की परंपरा है। दुल्ला भट्टी को लोकनायक माना जाता है, जिन्होंने गरीबों और बेटियों की रक्षा की। वहीं, कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी का संबंध ‘लोहिता’ नाम की राक्षसी से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि वह भगवान श्रीकृष्ण को मारने आई थी, लेकिन भगवान ने उसका वध कर दिया। इसी कारण यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।

Magh Mela 2026: मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Lohri 2026 Astrology Tips Follow these Zodiac Based Remedies for Happiness Prosperity and Gains 2 of 5 लोहड़ी 2026 - फोटो : adobe stock

अग्नि में भेंट चढ़ाने का महत्व
ज्योतिषीय दृष्टि से लोहड़ी का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने और मौसम में बदलाव का संकेत देता है। इस समय सूर्य राशि परिवर्तन की ओर अग्रसर होता है, इसलिए लोहड़ी की अग्नि में कुछ विशेष वस्तुओं की आहुति देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि राशि के अनुसार अग्नि में भेंट चढ़ाने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Makar Sankranti 2026: तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन विज्ञापन Lohri 2026 Astrology Tips Follow these Zodiac Based Remedies for Happiness Prosperity and Gains 3 of 5 लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : adobe stock मेष राशि के जातकों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में गुड़, तिल और गेहूं अर्पित करना शुभ माना जाता है। वृष राशि के लोगों को कच्चा चावल, रेवड़ियां और मक्का अग्नि में डालना चाहिए। मिथुन राशि वालों के लिए साबुत मूंग, तिल और दो लौंग अर्पित करना लाभकारी होता है। कर्क राशि के जातकों को चीनी, दूध, चावल या बताशे अर्पित करने की सलाह दी जाती है। Lohri 2026 Astrology Tips Follow these Zodiac Based Remedies for Happiness Prosperity and Gains 4 of 5 लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : Adobe stock सिंह राशि के लोगों को गुड़, चना और तिल भेंट करना चाहिए। कन्या राशि के लिए दो इलायची, साबुत मूंग और बताशे शुभ माने जाते हैं। तुला राशि के जातक मूंगफली, गजक और सफेद तिल अग्नि में डाल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को गुड़, चना, मूंगफली और गेहूं अर्पित करना चाहिए। विज्ञापन Lohri 2026 Astrology Tips Follow these Zodiac Based Remedies for Happiness Prosperity and Gains 5 of 5 लोहड़ी पर करें राशि अनुसार उपाय - फोटो : adobe stock धनु राशि के लोगों को घी, गुड़, गजक और हल्दी अर्पित करना विशेष फलदायी होता है। मकर और कुंभ राशि के जातकों को काले तिल, काले चने और उड़द की आहुति देनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को लोहड़ी की पवित्र अग्नि में काले तिल, काले चने, उड़द की दाल और सरसों अर्पित करनी चाहिए मीन राशि वालों के लिए तिल के लड्डू, घी, केसर और हल्दी अर्पित करना शुभ माना जाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking headlines from Astro and more headlines in Hindi.

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source