Lucknow:रेडियोलॉजिस्ट नहीं, तो क्या... एआई ने संभाली कमान, 8 से 10 सेकंड में बन रही एक्सरे रिपोर्ट - Lucknow:what If There's No Radiologist... Ai Takes Over, X-ray Reports Are Being Generated In 8 To 10 Seconds

Lucknow:रेडियोलॉजिस्ट नहीं, तो क्या... एआई ने संभाली कमान, 8 से 10 सेकंड में बन रही एक्सरे रिपोर्ट - Lucknow:what If There's No Radiologist... Ai Takes Over, X-ray Reports Are Being Generated In 8 To 10 Seconds

विस्तार Follow Us

स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जिले का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मरीजों की रिपोर्टिंग शुरू की गई है। अब अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एआई टूल की मदद से मात्र 8 से 10 सेकंड में एक्सरे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

300 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में रोजाना 1000 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनमें से औसतन 50-60 मरीजों का एक्सरे होता है। लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण एक्सरे रिपोर्ट तैयार करने में अड़चन आ रही थी। यह समस्या देख अस्पताल प्रशासन ने एआई की मदद लेने का निर्णय लिया। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  '2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच...', शिवपाल बोले- यूपी में लूटतंत्र चरम पर

ये भी पढ़ें - 'धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद...' अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती की चिंता


सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एआई टूल फॉर एक्सरे की रिपोर्ट बेहद सटीक आ रही है। यह न सिर्फ तेज है, बल्कि टेक्नीशियन इस टूल की मदद से आठ से दस सेकंड में डिजिटल रिपोर्ट भी दे रहा है।

View Original Source