Lucknow:एयरपोर्ट पर यात्री के हैंडबैग में मिले चार कारतूस, हिरासत में लेने के बाद कड़ी पूछताछ - Lucknow: Four Cartridges Found In Passenger's Handbag At Airport, Rigorous Interrogation After Detention
विस्तार Follow Us
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात सुरक्षा जांच के दौरान दिल्ली जा रहे यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के चार कारतूस बरामद हुए। सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर उसे जाने दिया गया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
कारतूस पुलिस को दे दिए गए।
प्रयागराज के वीर सिंह यादव को एयर इंडिया की उड़ान एआई-1877 से शनिवार रात 8:50 बजे दिल्ली जाना था। आठ बजे वह टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे।
सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंडबैग में चार कारतूस दिखाई दिए। सीआईएसएफ ने वीर को हिरासत में लिया। कारतूस .32 बोर के थे। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि सीआईएसएफ ने बरामद कारतूस पुलिस के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन