Magh Mela 2026:मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व - Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat In Hindi Importance Of Scared Bath

Magh Mela 2026:मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व - Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat In Hindi Importance Of Scared Bath

{"_id":"69620852039bc361d201b31d","slug":"makar-sankranti-2026-snan-muhurat-in-hindi-importance-of-scared-bath-2026-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Magh Mela 2026: मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}} Magh Mela 2026: मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त? जानें इस पवित्र डुबकी का महत्व ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 10 Jan 2026 02:46 PM IST सार

Magh Mela 2026 Snan: माघ मेले का दूसरा प्रमुख स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर किया जाता है।  इस दिन माघ मेले में गंगा स्नान करना हजारों यज्ञों के समान पुण्य प्रदान करता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त...

विज्ञापन Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat in Hindi Importance Of Scared Bath 1 of 5 माघ मेला 2026 दूसरा प्रमुख स्नान - फोटो : Amar Ujala Reactions

Link Copied

Magh Mela 2026 Snan: प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला हिंदू धर्म का एक प्रमुख और प्राचीन आयोजन है, जो 45 दिनों तक चलता है। माघ मेले का दूसरा प्रमुख स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर किया जाता है, जो वर्ष 2026 में 14 जनवरी को पड़ेगा। मकर संक्रांति को सभी संक्रांतियों में विशेष स्थान प्राप्त है, क्योंकि इसी दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माघ मेले में गंगा स्नान करना हजारों यज्ञों के समान पुण्य प्रदान करता है। साथ ही दान, त्याग और साधना का फल भी कई गुना बढ़ जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी का संयोग भी बन रहा है, जिससे स्नान का पुण्य दोगुना माना जा रहा है।

loader

  Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat in Hindi Importance Of Scared Bath 2 of 5 माघ मेले का दूसरा प्रमुख स्नान क्यों है खास? - फोटो : adobestock

माघ मेले का दूसरा प्रमुख स्नान क्यों है खास?
मकर संक्रांति देवताओं का दिन माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने से इसी दिन से शुभ और मंगलकारी समय शुरू होता है। इस अवसर पर गंगा स्नान से पापों का नाश और आत्मा की शुद्धि होती है और दान-पुण्य और जप का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसी कारण माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन विज्ञापन Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat in Hindi Importance Of Scared Bath 3 of 5 मकर संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : adobe stock

मकर संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त 2026
महापुण्य काल

दोपहर 3:13 बजे से शाम 5:20 बजे तक
इस समय किए गए स्नान, दान और पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

ब्रह्म मुहूर्त स्नान
सुबह 4:51 बजे से 5:44 बजे तक
शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat in Hindi Importance Of Scared Bath

4 of 5 मकर संक्रांति स्नान का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

मकर संक्रांति स्नान का धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में स्नान करने से पापों और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। जीवन में सुख-समृद्धि और नई शुरुआत होती है। स्नान के साथ दान, पूजा, जप और भजन-कीर्तन करने से पुण्य और बढ़ जाता है। विज्ञापन Makar Sankranti 2026 Snan Muhurat in Hindi Importance Of Scared Bath 5 of 5 मकर संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : adobe stock माघ मेले में होने वाले प्रमुख स्नान 2026 पौष पूर्णिमा स्नान- 3 जनवरी 2026 मकर संक्रांति स्नान- 14 जनवरी 2026 माघी पूर्णिमा स्नान- 17 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या स्नान- 18 जनवरी 2026 महाशिवरात्रि स्नान- 15 फरवरी 2026

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।   रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source