महाराष्ट्र महानगर पालिकाओं की पूरी कहानी:कब कौन सी महानगर पालिका अस्तिव में आई, कितनी आबादी पर इनका असर? - Maharashtra Municipal Corporations, When Did Which Municipal Corporation Come Into Existence.
विस्तार Follow Us
महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनाव में गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। नतीजे शुक्रवार 16 जनवरी को आएंगे। महाराष्ट्र के छह संभागों की 29 महानगर पालिकाओं में चुनाव हो रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा बीएमसी यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका की हो रही है। मुंबई जिले की बीएमसी के अलावा उसके पास के जिले ठाणे में छह महानगर पालिकाएं हैं तो कोंकण संभाग में कुल नौ महानगर पालिकाएं हैं। आइये जानते हैं महाराष्ट्र की सभी 29 महानगर पालिकाओं के बारे में…
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पांच अलग-अलग श्रेणियों में बंटी है 29 महानगर पालिकाएं
महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ए+, ए, बी, सी और डी श्रेणियां शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी महानगर पलिका बीएमसी A+ श्रेणी में है। वहीं, नागपुर और पुणे महानगर पालिकाएं ए श्रेणी में शामिल हैं। बी श्रेणी में तीन महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें नासिक, ठाणे और पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिकाएं शामिल हैं। सी श्रेणी में चार महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाएं, पालघर जिले की वसई विरार महानगर पालिका और छत्रपति संभाजीनगर जिले की छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका शामिल हैं। अन्य 19 महानगर पालिकाओं को डी श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
कोंकण में सबसे ज्यादा नौ महानगर पालिकाएं
महाराष्ट्र के पश्चिमी छोर कोंकण में कुल सात जिले मुंबई, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग आते हैं। इनमें से चार जिलों में कुल नौ महानगर पालिकाएं हैं। अकेले ठाणे जिले में छह महानगर पालिकाएं हैं। वहीं, मुंबई जिले में बीएमसी, रायगढ़ जिले में पनवेल और पालघर जिले में वसई विरार महानगर पालिकाएं हैं।
पुणे संभाग में छह तो नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में पांच-पांच महानगर पालिकाएं
कोंकण के बाद पुणे संभाग आता है। जहां छह महानगर पालिकाएं हैं। कोल्हापुर और पुणे जिले में दो-दो और सोलापुर और सांगली जिले में एक-एक महानगर पालिकाएं हैं। कोल्हापुर जिले की इचलकरंजी सबसे नई महानगर पालिका है। यहां पहली बार महानगर पालिका का चुनाव हो रहा है। इस महानगर पालिका गठन 2022 में हुआ है।

नासिक संभाग में अहिल्यानगर, धुले, जलगांव के महानगर पालिका के अलावा नासिक जिले नासिक और मालेगांव महानगर पालिका आते है।

छत्रपति संभाजीनगर संभाग में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, लातूर, नांदेड़ और परभणी माहनगर पालिकाएं हैं। इनमें से जालना महानगर पालिका 2023 में अस्तिव में आई है। यहां पहली बार महानगर पालिका चुनाव हो रहे हैं।

नागपुर और अमरावती संभाग में दो-दो महानगर पालिकाएं
अमरावती संभाग में दो महानगर पालिकाएं हैं। इनमें अकोला जिले की अकोला महानगर पालिका और अमरावती जिले की अमरावती महानगर पालिका शामिल हैं।
इसी तरह नागपुर संभाग में दो महानगर पालिकाएं हैं। इनमें चंद्रपुर जिले की चंद्रपुर महानगर पालिका और नागपुर जिले की नागपुर महानगर पालिका शामिल है।
