Maharashtra:शिवसेना Ubt ने चिपकाए अपने लापता चार पार्षदों के पोस्टर, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की - Shiv Sena (ubt) Resorts To Poster Campaign To Target Its Four Missing Kdmc Corporators
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने रविवार को ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली के कई इलाकों में पोस्टर चिपकाए। ये पोस्टर उन चार पार्षदों के खिलाफ थे, जो 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव जीतने के बाद 'लापता' हो गए हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उद्धव ठाकरे नेतृत्व वाली पार्टी के पदाधिकारियों ने गायब पार्षद मधुर म्हात्रे, कीर्ति ढोणे, राहुल कोट और स्वप्नली केने की निंदा की और कहा कि उनको वोट देने वालों को चुनाव के नतीजों के बाद उनके व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आजादी के बाद इन 10 जिलों से लोगों को पहली बार पद्म पुरस्कार, 84 जिलों का होगा प्रतिनिधित्व
पोस्टर अभियान चलाने वालों ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यालय की ओर से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन इसके बावजूद इन पार्षदों का सही ठिकाना अभी तक पता नहीं चला है।
चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलीं?
15 जनवरी को हुए चुनाव में एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने 122 सदस्यीय कल्याण डोंबिवली नगर निगम में 52 सीटें जीतीं। दूसरे स्थान पर भाजपा रही, जिसने 51 सीटें हासिल कीं। शिवसेना (यूबीटी) तीसरे नंबर पर रही और उसे 11 सीटें मिलीं। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को पांच, कांग्रेस को दो और एनसीपी (एसपी) को एक सीट मिली।
ये भी पढ़ें: 'कल्याण में शिवसेना से हाथ मिलाने से पहले MNS को हमें बताना चाहिए था', शिवसेना UBT नेता का बयान
शिवसेना यूबीटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
शिवसेना (यूबीटी) कल्याण जिला प्रमुख शरद शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को कोलसेवाड़ी पुलिस से गुमशुदगी का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा, दो पार्षदों के फोन बंद हैं। उनका अचानक गायब होना केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक विश्वास से जुड़ा मामला है। इस घटना के पीछे दबाव, धोखाधड़ी, अपहरण या अन्य आपराधिक कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking reports from India News and more news in Hindi.