महेश बाबू को पसंद आया प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर, धड़क उठा एक्ट्रेस का दिल - mahesh babu likes priyanka chopra movie the bluff trailer actress reacts

महेश बाबू को पसंद आया प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर, धड़क उठा एक्ट्रेस का दिल - mahesh babu likes priyanka chopra movie the bluff trailer actress reacts

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगे। जिसे एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। ये अगले साल 2027 में संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। हालांकि उसके रहले एक्ट्रेस की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 'द ब्लफ' के ट्रेलर की क्लिप शेयर की। इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। एक्टर ने पोस्ट कर इसे कैप्शन दिया, 'ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अंदाज में नजर आ रही हैं।' महेश बाबू ने प्रियंका को 'अटल' और 'मजबूत' बताया है। उन्होंने पोस्ट कर इसे कैप्शन देते हुए लिखा, 'फिल्म 'द ब्लफ' की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।' इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया- थैंक यू दोस्त। साथ में रेड हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया।महेश

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ'

बता दें कि 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस 'ब्लडी मैरी' नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पूर्व में समुद्री डाकू रह चुकी है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
इसके अलावा, प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं। वहीं, मेकर्स ने अभिनेत्री का लुक भी रिवील कर दिया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा 'कृष 4' में हो सकती हैं

इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। फैंस में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। वे स्क्रीन पर प्रियंका और महेश बाबू को साथ में देखने के लिए बेताब हैं और साथ ही, कई सालों के बाद ये फिल्म प्रियंका की भारत में वापसी जैसी भी है। साल 2027 में फिल्म के रिलीज की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ अभिनेत्री 'कृष-4' में भी नजर आ सकती हैं।

View Original Source