Majority of Solar Lights at Bengabad Chowk Fail Wasting Government Funds बेंगाबाद चौक पर नहीं जल रही सोलर लाइट, Gridih Hindi News
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। विधायक मद से बेंगाबाद चौक पर लगाई गई अधिकांश सोलर लाइट की बत्ती गुल हो गई है। बेंगाबाद बाजार में सोलर लाइट की दुधिया रोशनी नहीं मिल रही है। तकनीकी खराबी होने के कारण सोलर लाइट मद में खर्च किए गए लाखों रूपये व्यर्थ साबित हो रहे हैं। सोलर लाइट लगाए एक वर्ष होने को है और चौक चौराहे पर लगाये गए अधिकांश सोलर लाइट की बत्ती बुझ गई है। जबकि कुछ लाइट आज भी टिमटिमा कर जल रही है। बताया जाता है कि रांची के किसी कंपनी द्वारा बेंगाबाद चौक पर विधायक मद से सोलर लाइट लगाने की निविदा ली गई थी।
चौक चौराहे पर लगभग तीस सोलर लाइट लगाए गए थे। इसमें दर्जन भर सोलर लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लाइट नहीं जल रही है। जिससे चौक चौराहे पर इसकी उपयोगिता व्यर्थ साबित हो रही है। इसके पूर्व बेंगाबाद चौक पर विधायक मद के तहत लगाई गई सोलर लाइट चौक चौराहे पर दुधिया रोशनी बिखेर रही थी। जगमगाती लाइटों से चौक की खूबसूरती बढ़ गई थी, लेकिन कुछ लाइटों के खराब हो जाने से शाम ढलते ही चौक चौराहे पर अंधेरा पसर जाता है। हालांकि इसके पूर्व में भी सोलर लाइटों की बत्ती गुल होने पर कंपनी द्वारा उसे ठीक करा दिया गया था जिससे चौक जगमगाने लगा था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खराब सोलर लाइटों की कंपनी द्वारा टोह नहीं ली जा रही है। जिससे इस मद पर खर्च की गई सरकारी राशि बेकार साबित हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play