Makar Sankranti 2026:मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, जानें 14 या 15 जनवरी कब बनेगी खिचड़ी - Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi In Hindi

Makar Sankranti 2026:मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, जानें 14 या 15 जनवरी कब बनेगी खिचड़ी - Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi In Hindi

{"_id":"6966189ef74afe69880e11c7","slug":"makar-sankranti-2026-and-ekadashi-sanyog-khichdi-kab-banegi-correct-date-tithi-in-hindi-2026-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, जानें 14 या 15 जनवरी कब बनेगी खिचड़ी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}} Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, जानें 14 या 15 जनवरी कब बनेगी खिचड़ी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Jan 2026 03:42 PM IST सार

Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति पर एकादशी का खास संयोग बना हुआ है। ऐसे में पूजा पाठ करने से न केवल सूर्यदेव बल्कि विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होने वाली हैं। लेकिन क्या इस दिन खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं ? आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi in Hindi 1 of 5 मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला Reactions

Link Copied

Makar Sankranti 2026 Shattila Ekadashi: 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष इस शुभ दिन पर षटतिला एकादशी का विशेष संयोग बन रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, कई वर्षों बाद मकर संक्रांति और एकादशी का ऐसा संयोग बना है, जिससे इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन दान और पवित्र नदियों में स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन और उसका दान भी महत्वपूर्ण होता है और इसे खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। लेकिन इस बार एकादशी का संयोग होने के कारण क्या मकर संक्रांति पर खिचड़ी खा सकते हैं ? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

loader

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi in Hindi 2 of 5 कब बनेगी खिचड़ी ? - फोटो : instagram

14 या 15 जनवरी कब बनेगी खिचड़ी ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का संयोग बना हुआ है। अब चूंकि एकादशी पर चावल का सेवन करना वर्जित होता है। इसलिए इस साल मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन न करें। इस दौरान चावल का दान भी नहीं करना चाहिए। यह अशुभ हो सकता है। आप खिचड़ी का दान व सेवन अगले दिन यानी 15 जनवरी द्वादशी तिथि पर कर सकते हैं। वहीं आप मकर संक्रांति के दिन गुड़-तिल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसका दान करना भी कल्याणकारी होता है। 

विज्ञापन विज्ञापन Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi in Hindi 3 of 5 मकर संक्रांति - फोटो : adobe stock

मकर संक्रांति पर पुण्य काल का समय
ज्योतिषियों के मुताबिक, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। यही कारण है कि, इस समय को दिन का सबसे पुण्य काल माना जा रहा है। इसके अलावा एकादशी तिथि 14 जनवरी को सूर्योदय से लेकर शाम 05:52 मिनट तक रहेगी। आप इस अवधि में सूर्यदेव और भगवान विष्णु की उपासना कर सकते हैं। वहीं सुबह 7:15 से दोपहर 3:03 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहगेा। इस दौरान सुबह 7:15 से 03:03 तक अमृत सिद्धि योग भी रहने वाला है।

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा
 

Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi in Hindi

4 of 5 मकर संक्रांति - फोटो : adobe stock मकर संक्रांति स्नान का शुभ मुहूर्त 2026
महापुण्य काल
दोपहर 3:13 बजे से शाम 5:20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त स्नान
सुबह 4:51 बजे से 5:44 बजे तक विज्ञापन Makar Sankranti 2026 And Ekadashi Sanyog Khichdi Kab Banegi Correct Date Tithi in Hindi 5 of 5 मकर संक्रांति - फोटो : Amar Ujala मकर संक्रांति का पंचांग तिथि एकादशी 17:51 तक नक्षत्र अनुराधा 26:56 तक प्रथम करण बालवा 17:51 तक द्वितीय करण  कौवाला 31:06 तक पक्ष कृष्ण   वार बुधवार   योग गांदा 19:50 तक सूर्योदय 07:14   सूर्यास्त 17:39   चंद्रमा  वृश्चिक   राहुकाल 12:26 − 13:44   विक्रमी संवत् 2082   शक संवत 1947 विश्वावसु मास माघ   शुभ मुहूर्त अभिजीत कोइ नहीं  

Makar Sankranti 2026: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी, जानिए स्नान का पुण्यकाल का मुहूर्त

छत्रपति शिवाजी महाराज के काल में 11 को मनाते थे मकर संक्रांति तो अब 14 को क्यों? जानें रहस्य

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से होता है देवताओं के दिन की गणना का प्रारम्भ, जानें पौराणिक महत्व






  डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।   रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source