Makar Sankranti 2026:मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व क्या है ? जानें इसके रोचक तथ्य - Why We Celebrate Makar Sankranti Check Scientific Significance And Real Reason Behind Festival
{"_id":"69634ec3c25f64fc7c0796da","slug":"why-we-celebrate-makar-sankranti-check-scientific-significance-and-real-reason-behind-festival-2026-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व क्या है ? जानें इसके रोचक तथ्य","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}} Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व क्या है ? जानें इसके रोचक तथ्य लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 11 Jan 2026 01:39 PM IST सार
Why We Celebrate Makar Sankranti: हर भारतीय त्योहार के पीछे न सिर्फ धार्मिक कथा होती है, बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। यहां हम आपको मकर संक्रांति मनाने का वैज्ञानिक महत्व बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Why We Celebrate Makar Sankranti: मकर संक्रांति भारत का एक बहुत बड़ा और प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ये पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है इसी दिन को शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दान और सेवा के महत्व को भी विशेष रूप से समझा जाता है।
मकर संक्रांति के मौके पर लोग घरों और मंदिरों में पूजा करते हैं, तिल और गुड़ का सेवन करते हैं और अपने आस-पास के लोगों के साथ खुशियां साझा करते हैं। पतंगबाजी, पारंपरिक व्यंजन और उत्सव के रंग इस दिन को और भी खास बना देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति का त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और प्राकृतिक महत्व भी बहुत बड़ा है, जिसके बारे में इस लेख में हम जानकारी देंगे।
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ता है
मकर संक्रांति पर सूर्य अपनी गति से मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण की ओर बढ़ता है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसका मतलब है कि अब दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी।
लंबे दिन ऊर्जा और सक्रियता को बढ़ाते हैं, जिससे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य की किरणें लाभकारी होती हैं
उत्तरायण के बाद से सूर्य की किरणें अधिक तीव्र और सीधी होती हैं।
ये किरणें शरीर के लिए विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत हैं, जो हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए महत्वपूर्ण है।
सूरज की हल्की गर्माहट सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और ऊर्जा प्रदान करती है।
4 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
- फोटो : अमर उजाला
फसल कटाई का समय
मकर संक्रांति का समय फसल कटाई का होता है, इसलिए किसानों के लिए ये समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
फसल तैयार होने और उसे संग्रहीत करने का ये सही मौसम होता है, जिससे कृषि उत्पादकता और आर्थिक लाभ सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
5 of 6
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
- फोटो : instagram
तिल और गुड़ खाने के क्या फायदे हैं ?
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन किया जाता है, जोकि वैज्ञानिक रूप से बेहद लाभकारी है।
तिल में कैल्शियम और आयरन होता है, जबकि गुड़ शरीर को गर्मी और ऊर्जा देता है।
ये मिश्रण सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
।
Load More
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship stories in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
विज्ञापन विज्ञापन