Mallikarjun Kharge:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी - Congress Chief Mallikarjun Kharge National Voters Day Election Commission Fair And Fearless Elections

Mallikarjun Kharge:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी - Congress Chief Mallikarjun Kharge National Voters Day Election Commission Fair And Fearless Elections

विस्तार Follow Us

राष्ट्रीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं की आजादी की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि लोकतंत्र सिर्फ जिंदा न रहे, बल्कि तरक्की करे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?
नेशनल वोटर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि देश का भविष्य उसके लोगों के हाथ में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के लोगों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निडर चुनाव का हक है। इसके लिए साफ वोटर लिस्ट और सबको बराबर मौका मिलना बहुत जरूरी है। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मतदाता दिवस पर पीएम का संदेश: पहली बार वोटर बनने को उत्सव की तरह मनाएं, कहा- मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' और बिना किसी योजना के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। यह भारत के पुराने लोकतंत्र को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की ईमानदारी बचानी होगी। बता दें कि चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले यह संस्था बनी थी। पिछले 16 वर्षों से इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more stories in Hindi.

View Original Source