Mann Ki Baat: 2026 में पहली बार पीएम मोदी ने की मन की बात, 10 प्वाइंट्स में जानें प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा
Hindi India HindiPm Modi Mann Ki Baat For First Time In 2026 Know What The Prime Minister Said In 10 Points Mann Ki Baat: 2026 में पहली बार पीएम मोदी ने की मन की बात, 10 प्वाइंट्स में जानें प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा
PM Modi Mann ki baat: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश के लोगों से जुड़ें. इस प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम के दौरान पीएम मोदी ने नेशनल वोटर्स डे, मलेशिया में चल रहे 500 तमिल स्कूल और लोकल हेरिटेज को बचाने के प्रयासों का जिक्र किया.
Published: January 25, 2026 1:38 PM IST
By Satyam Kumar
Follow Us
पीएम मोदी ने साल का पहला और 130वां मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया.
Mann ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लोगों से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े. 25 जनवरी 2026 के दिन मन की बात का 130वां एपिसोड प्रसारित हुआ. साथ ही यह 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम है. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रमि शुभकामनाएं दी, फर्स्ट वोटर्स को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और लोगों से स्टार्टअप में हो रहे नए-नए इनोवेशन पर चर्चा की. आइये जानते हैं कि 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या-कुछ कहा…
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में क्या कहा?
पॉपुलर रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 130वें एपिसोड की शुरूआत में पीएम मोदी ने 2026 का पहला एपिसोड होने का जिक्र करते हुए कहा कि कल हमारा गणतंत्र दिवस है. इस दिन देश के लोगों ने खुद को संविधान सौंपा था. आज नेशनल वोटर्स डे भी है. मतदाता ही लोकतंत्र की असली आत्मा है.
The first #MannKiBaat episode of 2026 took place on National Voters’ Day.
Let the becoming of a voter be an occasion of celebration. Afterall, being a voter is a great privilege and responsibility. pic.twitter.com/u7XIsHHjp7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2026
10 प्वाइंट्स में जानें
राष्ट्रीय मतदाता दिवस:सबसे पहले पीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिक्र करते हुए युवाओं को वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि जो युवा पहली बार वोटर बन रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के इस उत्सव में गर्व के साथ भागीदारी करनी चाहिए. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं: 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर पीएम ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संविधान निर्माताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. स्टार्टअप इकोसिस्टम: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. पीएम ने विशेष रूप से AI (Artificial Intelligence) और अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में युवाओं द्वारा किए जा रहे इनोवेशन की सराहना की. तेजी से बढ़ती इकोनॉमी: उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से प्रगति कर रही है और पूरी दुनिया की नजरें आज हमारे ऊपर हैं. उन सामान को तवज्जों दें जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे: पीएम ने भारतीय निर्माताओं से अपील की कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जिनमें कोई कमी न हो और जिनका पर्यावरण पर बुरा प्रभाव न पड़े. मलेशिया में तमिल स्कूल: उन्होंने विदेशों में भारतीय संस्कृति के विस्तार का जिक्र करते हुए मलेशिया में चल रहे 500 से अधिक तमिल स्कूलों की सराहना की. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी: पीएम मोदी ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खेल से लेकर विज्ञान तक, देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है. पीएम मोदी ने इसे विकसित भारत की पहचान बताया. स्वच्छता अभियान: पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों को स्वच्छता और साफ-सफाई को संजीदगी से लेने का आग्रह किया. उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी आदतों में डालने आग्रह किया. साथ ही साफ-सफाई को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामुदायिक प्रयासों की सराहना की. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के बेनॉय दास जी की सराहना करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की छोटी-छोटी कोशिशों से भी बड़े बदलाव आ लाए. बीते कुछ वर्षों में वे अपने जिले में हजारों पेड़ लगा चुके हैं, जिससे सड़कों के किनारे हरियाली देखते ही बनती है! लोकल हेरिटेज को सहेजें: आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने स्थानीय विरासतों को सहेज कर रखने पर जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषाओं और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए. विज्ञान और विरासत का मेल ही भारत को आगे ले जाएगा. पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुजरने वाली तमसा नदी का पुनरोद्धार जनभागीदारी की सफलता की अद्भुत मिसाल दी. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने अपनी सामूहिक शक्ति से ना केवल एक नदी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धारा को एक नया जीवन दिया है. नेशन फर्स्ट की भावना: वहीं, कार्यक्रम के आखिर में पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश दिया. इस संदेश में उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कार्य देश प्रथम की भावना से प्रेरित होना चाहिए. पीएम मोदी ने सेवा भाव का उदाहरण देते हुए कई संस्थानों का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल के फरीदपुर, पूर्बा मेदिनीपुर में विवेकानंद लोकशिक्षा निकेतन जैसे संगठन दशकों से बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा कर रहे हैं.
About the Author

Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Also Read:

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐसे गांव का जिक्र जहां किसी भी घर में खाना नहीं बनता, फिर कैसे भोजन पाते हैं लोग?

Trump on PM Modi: 'भारत के साथ बड़ा सौदा करेंगे...', ट्रंप ने PM मोदी की तारीफ में कहा- Fantastic Leader

A.R Rahman के बेटे अमीन ने दिखाया PM Modi वाला वीडियो, अब्बा का अपमान करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Mann ki baatPM Modi
More Stories
Read more