Meerut:हाईवे पार कर रहे किसान की गर्दन चाइनीज मांझे से कटी, लहूलुहान होकर गिर पड़े, अस्पताल में लगे 32 टांके - Meerut: A Farmer Crossing The Highway Got His Neck Cut By A Chinese Manja, Fell Down Bleeding, Got 32 Stitches

Meerut:हाईवे पार कर रहे किसान की गर्दन चाइनीज मांझे से कटी, लहूलुहान होकर गिर पड़े, अस्पताल में लगे 32 टांके - Meerut: A Farmer Crossing The Highway Got His Neck Cut By A Chinese Manja, Fell Down Bleeding, Got 32 Stitches

विस्तार Follow Us

मटौर गांव के सामने हाईवे पार करने के दौरान मटौर गांव निवासी सहदेव चौहान (55) की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। गर्दन कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आपरेशन कर 32 टांके लगाए गए। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध होने के बाद भी शहर से लेकर देहात तक बिक्री की जा रही है। यह मांझा पक्षियों के साथ साथ जनमानस के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। शनिवार को मेरठ में एक दरोगा घायल हुए और शनिवार देर शाम को ही मटौर निवासी सहदेव मांझे की चपेट में आ गए। 
  विज्ञापन विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सहदेव कहीं जाने के लिए गांव के बाहर आकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक आया, जिसमें चाइनीज मांझा लिपटा हुआ था। हवा से मांझा सहदेव की गर्दन में लिपट गया और गर्दन कट गई। सहदेव लहूलुहान हालत में हाईवे पर गिर पड़े। ग्रामीण मौके पर दौड़े और उनके परिजनों को सूचना दी। 
 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने सहदेव को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सहदेव का ऑपरेशन किया। बेटे अतुल ने बताया कि चिकित्सकों ने 32 टांके लगाए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

 

View Original Source