Meerut's Karn Sharma Took Six Wickets In A Ranji Trophy Match. - Meerut News

Meerut's Karn Sharma Took Six Wickets In A Ranji Trophy Match. - Meerut News

- रेलवे की ओर से खेलते हुए किया शानदार प्रदर्शन, आईपीएल में अनसोल्ड रहे हैं कर्ण और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के स्पिनर कर्ण शर्मा को आईपीएल 2026 के लिए किसी भी टीम ने जगह नहीं दी। इस बार वह आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में अपने प्रदर्शन से सभी फ्रेंचाइज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कर्ण शर्मा ने गुजरात के नाडियाड में गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की और मैच में छह विकेट लेकर रेलवे को आठ विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने मैच में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।
मैच में गुजरात ने पहली पारी में 55.4 ओवर खेलकर 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें रेलवे की ओर से कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी में मात्र 2.4 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट लिया। रेलवे की टीम ने पहली पारी में 424 रन बनाए और 249 लीड प्राप्त की। रेलवे की ओर से मेरठ के कर्ण शर्मा ने बल्ले से भी जौहर दिखाया और 60 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरी पारी में रेलवे की टीम ने गुजरात को 347 पर ऑल आउट कर दिया। इसमें रेलवे की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्ण शर्मा ने 19 ओवर गेंदबाजी की और 87 रन देकर पांच विकेट लिए। इसमें उन्होंने 61 गेंद खाली निकाली। कर्ण शर्मा ने मैच में कुल छह विकेट प्राप्त किए। विज्ञापन विज्ञापन
कर्ण शर्मा सीधे हाथ के लेग स्पिनर गेंदबाज हैं और आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई थी। इस बार मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया और नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। इससे पहले वह चेन्नई के साथ आईपीएल सीजन में लंबा समय बिता चुके हैं। लगातार चार साल तक वह चेन्नई के साथ रहे हैं। अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को सोचने पर मजबूर किया है।

View Original Source