Military Personnel Given A Final Farewell With Respect - Ghazipur News

Military Personnel Given A Final Farewell With Respect - Ghazipur News

भांवरकोल। बदौली गांव निवासी सैन्यकर्मी पन्नालाल राजभर (43) की 23 जनवरी को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ घर आ रहे थे। शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। यह देखकर लोगों की आंखें भर आईं। रविवार को वीरपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

भांवरकोल क्षेत्र के बदौली की ग्राम प्रधान संजू देवी ने बताया कि पति पन्नालाल राजभर (43) सेना के 17 कोर एपीएस में हवलदार पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात थे। अस्वस्थ होने के कारण बीते 23 जनवरी को वह ट्रेन से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। वह ट्रेन में टहल रहे थे। इसी दौरान नीचे गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई थी। शनिवार की रात दो बजे पार्थिव शरीर घर पहुंचा। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने पन्नालाल राजभर को अंतिम विदाई दी। वीरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र अनमोल राजभर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय, विधायक मन्नू अंसारी, भाजपा नेता पीयूष राय, गया यादव, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source