MIW vs GGW Today Match, WPL 2026: हरमनप्रीत कौर के सामने गुजरात की कठिन चुनौती, कांटे का होगा मुकाबला | Jansatta
Go to Live Updates
MIW vs GGW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग में छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर मुंबई ने पिछले दो में से एक मैच जीता और एक हारा है।
Women's Premier League, 2026
Mumbai Indians
vs
Gujarat Giants
Match Yet To Begin ( Day – Match 6 )
Match begins at 19:30 IST (14:00 GMT)
View Scorecard
वहीं गुजरात जायंट्स की टीम अपने दोनों पिछले मुकाबले जीतकर आई है। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी का गुजरात की धाकड़ बल्लेबाजी के सामने टेस्ट होगा। सोफी डिवाइन शानदार फॉर्म में हैं। वहीं गुजरात की कप्तान एश्लेग गार्डनर ने भी अच्छी पारियां पिछले दोनों मैच में खेली हैं। वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेली थी।
MI W vs GG W Match Live Streaming Free: Watch Here
दोनों टीमों के स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सीवर ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।
Live Updates 17:38 (IST) 13 Jan 2026
MIW vs GGW LIVE: कब शुरू होगा मैच?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा। वहीं लाइव एक्शन की शुरुआत 7.30 बजे से होगी।
17:37 (IST) 13 Jan 2026
MIW vs GGW LIVE: गुजरात जायंट्स अभी तक अजेय
गुजरात जायंट्स की टीम अभी तक अजेय है। टीम ने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने हराया था। अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर है।
17:37 (IST) 13 Jan 2026
MIW vs GGW LIVE: मुंबई इंडियंस ने जीता एक मैच
मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक पिछले दो में से एक मैच जीती है और एक में उसे हार झेलनी पड़ी थी। अंकतालिका में मुंबई तीसरे स्थान पर है।
17:36 (IST) 13 Jan 2026
MIW vs GGW LIVE: मुंबई के सामने कठिन चुनौती
मुंबई इंडियंस के आज की चुनौती कठिन होने वाली है। डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की लीग विनर टीम की गेंदबाजों की भिड़ंत आज बेहतरीन बल्लेबाजी आक्रमण से होगी।
17:35 (IST) 13 Jan 2026
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) से जुड़ी सभी ताजा जानकारी मिलेगी। वहीं साथ ही साथ खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए मिलती रहेंगी।
