इंडियन एयर फोर्स की बड़ी टेंशन दूर हुई, तेजस Mk1A के लिए हर साल मिलेंगे इतने इंजन, कब तक तैयार हो जाएगी पहली स्क्वाड्रन?

इंडियन एयर फोर्स की बड़ी टेंशन दूर हुई, तेजस Mk1A के लिए हर साल मिलेंगे इतने इंजन, कब तक तैयार हो जाएगी पहली स्क्वाड्रन?

Hindi Gallery Hindi Indian Air Force Major Concern Resolved 20 F404 In20 Engines Every Year For Tejas Mk1a Aircraft 8280730 इंडियन एयर फोर्स की बड़ी टेंशन दूर हुई, तेजस Mk1A के लिए हर साल मिलेंगे इतने इंजन, कब तक तैयार हो जाएगी पहली स्क्वाड्रन?

Tejas Mk1A: अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने F404-IN20 इंजन सप्लाई पर अच्छी खबर दी है. तेजस Mk1A विमान रिटायर हो चुके मिग-21 बेड़े की जगह लेंगे.

Published date india.com Last updated on - January 25, 2026 10:48 AM IST

email india.com By Shivendra Rai email india.com twitter india.com

Facebook india.comtwitter india.comtelegram india.comFollow Us india.com

Follow Us Light combat aircraft 1/7

F404 इंजन सप्लाई पर अच्छी खबर मिली

Facebook india.comtwitter india.com

भारतीय वायुसेना तेजस Mk1A फाइटर जेट्स को जल्द से जल्द अपने लड़ाकू बेड़े में शामिल करना चाहती है. लेकिन, इंजन मिलने में देरी के कारण इस योजना में देरी होती जा रही है. अब एक ऐसी खबर मिली है जो एयरफोर्स और एचएएल की चिंता दूर कर सकती है. अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने F404-IN20 इंजन सप्लाई पर अच्छी खबर दी है.

People are also watching

Tejas Mk1A marketing2

/7

हर साल 20 इंजन मिलेंगे

Facebook india.comtwitter india.com

जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने 026-27 फाइनेंशियल ईयर से हर साल 20 F404-IN20 इंजन सप्लाई करने की कमिटमेंट की है. इनमें से पांच इंजनों का पहला बैच मार्च 2026 के आखिर से पहले डिलीवर किया जाएगा.

4 5 generation jet3

/7

पहला स्क्वाड्रन तैयार होगा!

Facebook india.comtwitter india.com

एचएएल के पास 5 जीई F404-IN20 इंजन और लगभग 16 तेजस Mk1A के एयरफ्रेम हैं. मार्च तक अगर 5 इंजन और मिल जाते हैं तो इन विमानों का पहला बैच वायुसेना को जुलाई में सौंपा जा सकता है.

Tejas Mk1A jet4

/7

एक्सपोर्ट पर भी फोकस करेगा भारत

Facebook india.comtwitter india.com

इंजन मिलने में देरी होने के कारण तेजस Mk1A के लिए एक्सपोर्ट कैंपेन प्रभावी रूप से रोक दिया गया था. अब जब सप्लाई चेन फिर से सामान्य होती दिख रही है तब भारत इस एडवांस्ड 4.5-जेनरेशन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की मार्केटिंग फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

General Electric engines5

/7

180 तेजस Mk1A का है ऑर्डर

Facebook india.comtwitter india.com

भारतीय वायुसेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को कुल 180 तेजस विमानों का ऑर्डर दे रखा है. पहले बैच में 83 और दूसरे बैच में 97 विमानों के ऑर्डर दिए गए थे. ये विमान रिटायर हो चुके मिग-21 बेड़े की जगह लेंगे.

Tejas Mk1A fighter6

/7

हल्का-छोटा और ताकतवर होगा तेजस

Facebook india.comtwitter india.com

पहले से ही 40 तेजस मार्क-1 विमान वायुसेना की सेवा में हैं. नए तेजस Mk1A फाइटर जेट ज्यादा उन्नत और ताकतवर होगा. इसमें देश में ही विकसित किया गया उत्तम एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रडार लगाया जाएगा. यह पिछले बैच में इस्तेमाल किए गए इज़राइली ELM-2052 की जगह लेगा.

Engines for Tejas7

/7

एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट से लैस

Facebook india.comtwitter india.com

तेजस Mk1A फाइटर जेट को 'स्वयं रक्षा कवच' नाम के एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) सूट से लैस किया जाएगा. इसमें अपडेटेड मिशन कंप्यूटर और अस्त्र बियॉन्ड-विज़ुअल-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का भी इंटीग्रेशन होगा. (तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं.)

View Original Source