Morena News:कुत्ते का डर दिखाकर पांच साल की मासूम हैवानियत, नाबालिग पर मामला दर्ज - Morena News: A Minor Boy Committed A Heinous Act Against A Five-year-old Girl.
विस्तार Follow Us
मुरैना के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने पिता के लिए पड़ोस की दुकान पर गुटखा लेने गई थी। वहां दुकान पर बैठे 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद पीड़िता ने घर जाकर माता-पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
महुआ थाना पुलिस के अनुसार पांच वर्षीय पीड़िता को उसके पिता ने पड़ोस की दुकान से गुटखा लाने के लिए भेजा था। दुकान पर आरोपी 17 वर्षीय किशोर मौजूद था। जब बच्ची ने गुटखा मांगा तो आरोपी ने उसे झूठ बोला कि पीछे कुत्ता खड़ा है, जो काट लेगा। कुत्ते का डर दिखाकर वह बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे गुटखा देकर भगा दिया। पीड़िता के माता-पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोजशाला में शांति की जीत का जश्न, दिन-रात चौकसी और तनाव के बाद उत्साह में झूमे जवान
महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर ने बताया कि बच्ची के साथ पड़ोस में ही दुकान का काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए उसे राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking stories from India News and more stories in Hindi.