Mp News:राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारी, 4 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक - Mp News: 21 Police Officers From Madhya Pradesh Will Be Honored With The President's Medal, 4 For Psm And 17 F

Mp News:राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारी, 4 को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक - Mp News: 21 Police Officers From Madhya Pradesh Will Be Honored With The President's Medal, 4 For Psm And 17 F

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य के 21 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और 17 अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (MSM) प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट निष्ठा, अनुशासन, मानव सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। राष्ट्रपति पदक को देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मानों में गिना जाता है, जो कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। इन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को आयोजित अलंकरण समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

ये भी पढ़ें-  शंकराचार्य विवाद: 'परंपरा गुरु-शिष्य की है, सरकारी मुहर की नहीं', स्वामी सदानंद सरस्वती ने सरकार को दी नसीहत विज्ञापन विज्ञापन

इंदौर कमिश्नर समेत चार को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
इंदौर पुलिस कमिश्नर एवं 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मिथिलेश कुमार शुक्ला तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल को प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Rewa News: बुजुर्ग से हैवानियत, बेरहमी से पिटाई के बाद युवकों बाइक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा

इन 17 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक 
वहीं, सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (MSM) से नवाज़ा जाएगा। इनमें पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेणी देसावतु, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक प्रवीण सिंह, निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक शफ्फाली टाकलकर, हेड कांस्टेबल श्रीराम मिश्रा, कांस्टेबल सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम कुमार व्यास, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, कांस्टेबल रविंद्र मिश्रा और निरीक्षक राजू गुराने शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- किचन सामान की आड़ में फर्नीचर की खरीदी! 18 करोड़ के सिंगल ऑर्डर की शर्त से “चेहते” को फायदा पहुंचाने का खेल

इस बार वीरता पदक किसी को नहीं मिला
गणतंत्र दिवस से पूर्व घोषित किए गए पदकों की सूची में इस बार मध्य प्रदेश के किसी भी पुलिस अधिकारी को वीरता पदक नहीं मिला है। इससे पहले वर्ष 2025 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना नक्सलियों से मुठभेड़ की थी, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर शहीद भी हुए थे।
 

View Original Source