Nalanda News Guns Blazed Fiercely In A Dispute At A Thread Factory In Nalanda. - Bihar News

Nalanda News Guns Blazed Fiercely In A Dispute At A Thread Factory In Nalanda. - Bihar News

विस्तार Follow Us

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के भातु विगहा गांव में धागा फैक्ट्री के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार-रविवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गोलीबारी की घटना में गांव निवासी पवन सिंह के 27 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन विज्ञापन

आधी रात को बुलाकर की गई गोलीबारी

घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के मौसा रामकुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब ढाई बजे प्रिंस को गांव के कुछ लोगों ने पंचायती के बहाने बाहर बुलाया। जब प्रिंस ने नीरज सिंह के पक्ष में बात करने से इनकार कर दिया तो उस पर गोलियां चला दी गईं।

परिजनों ने तत्काल घायल युवक को बिहार शरीफ अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में प्रिंस पटना में इलाजरत है।

धागा फैक्ट्री पर दावेदारी का पुराना विवाद
नीरज सिंह और बबलू सिंह के बीच धागा फैक्ट्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच इस संपत्ति को लेकर पहले भी कई बार झड़पें हो चुकी हैं। इस विवाद ने गांव में दो गुटों को जन्म दे दिया है।

आरोप है कि नीरज सिंह, अनुज सिंह, नीतिश सिंह, विक्की सिंह, रणजीत सिंह, आकाश सिंह, अमन सिंह और अन्य अज्ञात लोगों ने करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग की है।

पुलिस कर रही गांव में कैंप
बेन थाना अध्यक्ष रवि राज ने बताया कि नीरज सिंह और बबलू सिंह के बीच धागा फैक्ट्री की जमीन को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरीय अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

View Original Source