Narhi In The Girls Category And Stadium In The Boys Category Captured The Shield. - Ballia News

Narhi In The Girls Category And Stadium In The Boys Category Captured The Shield. - Ballia News

नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडिय में चल रही जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया। महिला वर्ग में नरहीं और पुरुष वर्ग में स्टेडियम की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ने कहा कि जनपद में वॉलीबाॅल खेल नियमित सफलता के नए आयाम रच रहा है। आशा व विश्वास है कि निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जनपद के वॉलीबाल खिलाड़ी को गौरवान्वित करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय ने खिलाड़ियों को खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता के क्रम में महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में नरहीं ने स्टेडियम को 25-19, 25-17 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 25-19, 23- 25, 25-12 से पराजित कर फाइनल मैच अपने नाम किया। इसके पूर्व पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ने नरही को 25-19, 25-23 और दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम बी ने एकौनी को 25-17, 23-25, 25-19 से पराजित कर फाइनल मैच का टिकट कटाया। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source