New Delhi:भारत पहुंचे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, एंटोनियो लुइस और उर्सुला लेयेन, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत - Republic Day Chief Guests Antonio Luis And Ursula Leyen Arrive India Welcomed With Guard Of Honour

New Delhi:भारत पहुंचे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, एंटोनियो लुइस और उर्सुला लेयेन, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत - Republic Day Chief Guests Antonio Luis And Ursula Leyen Arrive India Welcomed With Guard Of Honour

विस्तार Follow Us

गणत्रंत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रविवार शाम 5 बजे के करीब राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर दोनों मेहमानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि दोनों 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के दो शीर्ष अधिकारी एक साथ भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं।  और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

 

#WATCH | Delhi: European Council President Antonio Luis Santos da Costa and European Commission President Ursula von der Leyen accorded Guard of Honour and ceremonial welcome at the airport

विज्ञापन विज्ञापन

They are the chief guests for the 77th Republic Day celebrations. pic.twitter.com/OiwRE0D3fL — ANI (@ANI) January 25, 2026

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
यूरोपीय संघ के दोनों शीर्ष अधिकारियों के दिल्ली पहुंचने पर वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दोनों का स्वागत किया। बता दें कि 1950 से भारत गणतंत्र दिवस समारोह में किसी विदेशी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करता आ रहा है। यह परंपरा भारत की विदेश नीति और उसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों को दर्शाती है। शीत युद्ध के समय भारत ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन से जुड़े नेताओं को आमंत्रित किया, जबकि हाल के वर्षों में अपने करीबी और रणनीतिक साझेदार देशों के नेताओं को यह सम्मान दिया गया है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking reports from India News and more headlines in Hindi.

View Original Source