New Year 2026 Celebrations in Palajori Fireworks Flowers and Family Gatherings उत्साह व जश्न के साथ नववर्ष 2026 का हुआ स्वागत, Deogarh Hindi News
पालोजोरी। नए वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर पालोजोरी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग उत्साह और जश्न में डूबे रहे। प्रमुख चौक-चौराहे, पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों में भी जश्न के साथ नया वर्ष मनाया गया। बढ़ी ठंड के बावजूद कई जगहों पर देर रात तक आतिशबाजी की गयी। डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। सोशल मीडिया पर लोग अपने परिजनों और मित्रजनों को नववर्ष की बधाई देते देखे गए। फूलों से महका का नया साल :- नए साल के स्वागत को लेकर बाजार में सभी फूलों की दुकानों में अहले सुबह से भीड़ देखी गई। ब्लॉक रोड व सेवा मंडल से सटे अवस्थित फूलों की दुकानों से गुलाब, गेंदा समेत रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता खरीदने के लिए लोग कतारबद्ध दिखे।
पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार :- लोग नए वर्ष के दिन नई उम्मीद और उत्साह के साथ घरों से निकले। विस क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ देखी गई। कई लोगों को ग्रुप बनाकर तो कई सपरिवार पिकनिक करते देखे गए। पालोजोरी के फुलजोरी पहाड़, ढिपी पहाड़, दमगी पहाड़,जमुना जोरिया, जयनगरा घाट सहित अन्य पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ दिखी। धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ :- नए वर्ष की बेहतर शुरुआत हो इसको लेकर लोग सुबह होते ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते देखे गए। पालोजोरी शिव मंदिर, फतेहनाथ शिव मंदिर, जमधारा शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए के साल सुखद होने की कामना की। मीट-मछली का बाजार रहा गरम :- नववर्ष को लेकर सुबह से ही मीट-मछली की दुकानों में अधिक भीड़ रही। लोग कतारबद्ध होकर मीट खरीदते रहे। देशी और विदेशी शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play